ननद से विवाद में खुला सास की हत्या का राज… बहू और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ननद और बहू के बीच हुए विवाद ने दो साल पुरानी हत्या की परतें खोल दीं। सास की मौत को अब तक सामान्य माना जा रहा था, लेकिन बहू के मुंह से निकले एक वाक्य ने पूरे मामले को हत्या में बदल दिया। पुलिस ने सच्चाई सामने आने के बाद बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बहस के दौरान खुला राज
जानकारी के मुताबिक घर की बहू हिना और उसकी ननद अमीना के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। इसी दौरान हिना ने गुस्से में कह दिया, “जैसे तेरी मां को मारा, वैसे ही तेरा भी इलाज कर दूंगी।”

इस धमकी के बाद अमीना को अपनी मां अनवरी की मौत पर शक हुआ। उसने पुलिस को जानकारी दी और मामले की जांच शुरू हुई।

कब्र खुदवाकर निकाला गया शव
पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अनवरी की कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला दबाकर हत्या से हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस ने हिना और उसके प्रेमी आदिल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें…

PF न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग, UP वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने श्रम मंत्री को सौंपा ज्ञापन

2 साल से चल रहा था अफेयर
पूछताछ में हिना ने बताया कि उसका आदिल के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध था। घटना वाली रात आदिल उससे मिलने घर आया था।

इसी दौरान सास अनवरी जाग गईं और दोनों को देख लिया। राज खुलने के डर से हिना और आदिल ने मिलकर उनका गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को दफना दिया, ताकि किसी को शक न हो।

यह भी पढ़ें…

Lucknow को जाम से राहत! 299 करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर तैयार… रक्षामंत्री करेंगे उद्घाटन

पुलिस कर रही आगे की जांच
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या को छिपाने की साजिश में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

नोएडा की कंपनी में भीषण आग…कई लोग फंसे, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू

Back to top button