
Operation Trashi से दहला आतंकी नेटवर्क, किश्तवाड़ में जैश मॉड्यूल का सफाया
Operation Trashi: राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सक्रिय आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ऑपरेशन ‘ट्राशी-I’ के तहत जैश-ए-मोहम्मद के सभी सात आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।
326 दिनों तक चला ऑपरेशन
सेना के अनुसार यह ऑपरेशन करीब 326 दिनों तक चला, जिसमें खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से काम किया। ऑपरेशन का लक्ष्य उस आतंकी मॉड्यूल को खत्म करना था, जो किश्तवाड़ और आसपास के इलाकों में हमलों की साजिश रच रहा था। लंबे समय तक ट्रैकिंग, निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर आतंकियों को ढेर किया गया।
सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स की अहम भूमिका
इस मिशन में व्हाइट नाइट कॉर्प्स की प्रमुख भूमिका रही। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। यह नेटवर्क पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था और घाटी के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा था।
यह भी पढ़ें…
Plane Crash: रांची से दिल्ली मरीज को लाते समय एयर एंबुलेंस क्रैश, पायलट समेत 7 की मौत
सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी राहत
इस सफलता को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि यह मॉड्यूल लंबे समय से सक्रिय था और कई हमलों की योजना बना रहा था। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होगी और आतंकियों के हौसले पर भी असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें…
Freebies पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मुफ्त खाना-बिजली… यह कैसा कल्चर?
सीमा पार साजिश पर प्रहार
विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकी ढांचे पर बड़ा झटका है। भारतीय सेना ने साफ किया है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
इस ऑपरेशन के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।
यह भी पढ़ें…





