शीतकालीन सत्र: सांसदों के निलंबन पर प्रदर्शन, सभापति बोले- वापस नहीं होगा फैसला

Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्ष के 12 सदस्यों के राज्यसभा से निलंबन का मुद्दा दोनों सदनों में गरमाया रहा। राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाया।

उन्होंने इस कार्रवाई को नियमों के खिलाफ बताते हुए निलंबन वापस लेने का अनुरोध किया, जिसे राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया।

इससे पहले इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए विपक्ष की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी भी शामिल हुई।

दरअसल, मानसून सत्र में इन सांसदों ने अशोभनीय आचरण किया था। सदन के अंदर तोड़फोड़, आसन पर पेपर फेंकने, टेबल पर चढ़कर डांस करने और मार्शल के साथ अभद्रता के आरोप थे।

निलंबन रद्द करने का अनुरोध खारिज

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने के अनुरोध को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभापति को कार्रवाई करने का अधिकार है और सदन भी कार्रवाई कर सकता है।

नायडू ने कहा कि पिछले मानसून सत्र का कड़वा अनुभव आज भी हममें से अधिकांश लोगों को परेशान करता है। जिसके बाद विपक्षी सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा से वाकआउट किया।

मजबूरी में लेना पड़ा फैसला

12 सांसदों के निलंबन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कल भी हमने उनसे कहा कि आप लोग माफी मांग लीजिए, खेद व्यक्त कीजिए लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर साफ इनकार किया। इसलिए मज़बूरी में हमें ये फैसला लेना पड़ा। उन्हें सदन में माफी मांगनी चाहिए।

सभापति से करेंगे मुलाकात

राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्षी दल राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मिलने जा रहे हैं। इन सांसदों ने अशोभनीय आचरण के कारण मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button