संयुक्त किसान मोर्चा का 29 नवंबर को होने वाला ट्रैक्टर मार्च स्थगित

farmers tractor march

नई दिल्ली/ सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 29 नवंबर को होने वाला ट्रैक्टर मार्च स्थगित कर दिया गया है। किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने बताया कि मोर्चा की तरफ से 29 नवंबर को होने वाला संसद पर ट्रैक्टर मार्च स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को मोर्चा की मीटिंग होगी। इस बैठक में आगे की रणनीति पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा देखना चाहता है कि केंद्र सरकार अपना किया गया वादा संसद में पूरा करती है या नहीं।

मिली जानकारी के अनुसार, अभी थोड़ी देर में संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कांफ्रेंस है। इसमें आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button