बदलते मौसम में इन रंगों के आउटफिट्स पहनकर क्यूटनेस को रखें बरक़रार

मौसम बदल रहा है ऐसे में किस कलर के कपड़े पहने जाएं जिससे आपकी क्यूटनेस बरक़रार रहे।
तो चलिए क्यूटनेस को बैलेंस रखने के लिए कुछ बातों पर गौर करते हैं।
सबसे अच्छा तरीका यह है कि एक रंग के आउटफिट पहनें
और दूसरे हलके रंग की एक्सेसरीज़ कैरी करें। जैसे बेबी पिंक ड्रेस के साथ लैवेंडर शूज।
रंग संयोजन
पेस्टर का असर गहरा हो, तो उसी फैमिली के किसी गहरे रंग को चुनें।
जैसे कोशिश करें, बॉटम गहरे रंग का हो और टॉप हलके रंग का।
प्रकृति के साथ
पेस्टल शेड्स को न्यूट्रल रंगों के साथ पेयर करें।
व्हाइट, ग्रे और बेंज ऐसे न्यूट्रल शेड्स हैं, जो पेस्टल को न्यूट्रल रंगों के साथ पेयर करने से स्टाइल अलग हो जाता है।
इसके अलावा छोटी-छोटी बातें भी कई बार गहरा असर डालती हैं, जैसे आपका नेलपेंट। पेस्टल शेड्स का कोई नेलपेंट लगाकर फिर इसका असर देखिएगा।
ट्रेडिशनल लुक
मोव, बेबी पिंक, ब्लू जैसे रंगों में चिकनकारी की साड़ियां बहुत फबती हैं। बेबी पिंक साड़ी के साथ इस फैमिली के ही गहरे रंग का ब्लाउज़ पहनें।
इसी तरह ब्लू के साथ भी गहरे नीले रंग का ब्लाउज़ पहनें या फिर सफेद।
प्रिंट का असर
पेस्टल शेड्स को और रूचिकर बनाने के लिए इन्हें फ्लोरल प्रिंट के साथ मैच कर नया प्रयोग कीजिए।
अगर फैब्रिक का बेस कलर लाइट है
और उस पर डार्क कलर के प्रिंटेड फूल हैं तो एक्सेसरीज बेस कलर की रखें।
कभी-कभी इसे उलट कर देखिए और खुद का नया स्टाइल ईज़ाद कीजिए।
दो या दो से ज्यादा रंगों का प्रयोग करें, तो बस इतना ध्यान रखें कि रंग एक ही परिवार के हों
यानी दो बहुत विपरीत रंगों के इस्तेमाल से घालमेल न हो।
वेस्टर्न स्टाइल
– व्हाइट और पिंक स्ट्राइप टॉप के साथ हलके गुलाबी रंग का स्कर्ट पेयर करें। साथ में व्हाइट ब्लॉक हील सैंडल टीमअप करें।
– हलके नीले रंग के ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ गुलाबी रंग के फ्लैट पंप शूज शानदार लगते हैं।
– मैजिक मिंट प्लेन टीशर्ट के साथ हरे रंग के प्रिंटेड फ्लोरल शॉटर्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ शानदार लगते हैं
– क्रिस्पी व्हाइट शॉर्ट कुर्ता या तो आइस ब्लू जींस के साथ पेयर करें या फिर लेमन येलो कैप्री के साथ।
– मोव कलर के टॉप के साथ लाइट पिंक लॉन्ग स्कर्ट और व्हाइट सैंडल पहनिए।





