इश्क, इनकार और इंतकाम… सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर लड़की को गोलियां से उड़ाया

Basti News: यूपी के बस्ती जिले में बोर्ड परीक्षा दे रही 12वीं की छात्रा की आधी रात घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि एकतरफा प्यार में पागल युवक ने पहले निजी तस्वीरें वायरल कीं, मुकदमा दर्ज हुआ और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में रेप की FIR करवाने वाली 12वीं की नाबालिग छात्रा की सिरफिरे ने गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार आधी रात को पीछे के रास्ते से घर में घुसा और सो रही छात्रा पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर में और दूसरी गर्दन में मारी। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनकर भाई जाग गया। दौड़कर पहुंचा तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर डराया। उससे मारपीट की। भागने की कोशिश के दौरान मां रास्ते में आ गई। उन पर भी फायरिंग की, लेकिन निशाना चूक गया।

एक सिर में और दूसरी गोली सीने में मारी

घर से गोलियों को आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी जग गए और मौके पर पहुँच गए, इस बीच आरोपी मौका देखते ही फ़रार हो गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद दो थानों की पुलिस सीओ कलवारी, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती मौके पर पहुंच गए. घायल किशोरी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक छात्रा अनुष्का 12वीं की छात्रा थी और बोर्ड की परीक्षा दे रही थी. घटना की रात छात्रा अपने भाई अवनीश के साथ बरामदे में सो रही थी तभी गांव का ही मंदीप वहां पहुंचै और उसने अनुष्का के सिर और सीने पर दो गोलियां पार दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है.

ये भी पढ़े- Hathras Accident: बस और कार की भिड़ंत में 6 की मौत, होली मनाने जा रहे थे सवार

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि आरोपी का छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने छात्रा को बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो बना लिए. जब लड़की ने उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं. लड़की के परिजनों ने इस मामले में कलवारी थाने में आईटी एक्ट में केस भी दर्ज कराया था. जिसके बाद मनदीप घर छोड़कर फ़रार हो गया था.

एएसपी श्यामाकांत ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. उनकी तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है. मामले की जाँच की जा रही है.

ये भी पढ़े- खामेनेई के शोक में बड़ा इमामबाड़ा और पुराने लखनऊ में दुकानें बंद, दुआओं का दौर

Back to top button