
Hathras Accident: बस और कार की भिड़ंत में 6 की मौत, होली मनाने जा रहे थे सवार
Hathras Accident: हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और ईको कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. कार में 16 लोग सवार थे.
Hathras Accident: होली के त्योहार से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हो गया. इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मंगलवार तड़के दिल्ली से धौलपुर जा रहे इको कार सवारों को डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी. यह हादसा तड़के 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ.यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के चार बजकर 20 मिनट पर सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास हुआ.
टक्कर इतनी तेज की 10 फीट दूर गिरी कार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन करीब 10 फीट दूर जा गिरी और उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। बस के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बस में बैठे यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर जाम की स्थिति बन गई
6 लोगों की चली गई जान
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत खंदौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से तीन गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ। मृतकों में दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27) और उनकी पत्नी पिंकी (26) की पहचान हो चुकी है। दो अन्य की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह सामने आई है।
ये भी पढ़े-खामेनेई के शोक में बड़ा इमामबाड़ा और पुराने लखनऊ में दुकानें बंद, दुआओं का दौर
बच्चों, महिलाओं समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल
अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनमें से दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़े-Lucknow News: मासूम बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, खेत में शव मिला…





