लखनऊ में महिला के आत्मदाह का मामला, अखिलेश ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

Lucknow News : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ मुख्यमंत्री आवास के सामने महिला के आत्मदाह को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जनता सिर्फ एक मतदाता है।

राजधनी लखनऊ (Lucknow New)s में सीएम योगी (CM Yogi) के आवास के पास एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। उन्नाव से महिला जनता दरबार के लिए आई थी। बाहर आकर उसने गोद में लिए बच्चे को सड़क किनारे रखा। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। हालांकि, महिला को बचा लिया गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर महिला को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर निशाना साधा। और कहा कि भाजपा के लिए चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म। 

अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर कहा कि भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होकर अपने दुधमुंहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह कर लिया। भाजपा के लिए जनता सिर्फ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म। 

वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल रवीना (Lucknow News) त्यागी ने बताया कि, ‘थाना गौतम पल्ली एरिया में विक्रमादित्य मार्ग पर 19 बीडी चौराहे के पास  एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया. जिसको तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया है जहां इनका इलाज जारी है. महिला की उम्र 30 वर्ष है और वह जनपद उन्नाव की रहने वाली है.  प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है. पूरे मामले पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

Back to top button