लव ट्रायंगल का खौफनाक अंजाम, पत्नी के साथ मिलकर लिव-इन पार्टनर की हत्या

Gorakhpur News: गोरखपुर में 30 जनवरी की सुबह मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की हत्या करके लाश फेंक दी गई। कातिल ने प्रिया के चेहरे पर ईंट से कई वार किए। उसे पूरी तरह न्यूड कर दिया था।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लव ट्रायंगल से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां सड़क किनारे नग्न हालत में महिला की लाश की पहचान मुंबई की रहने वाली 35 साल की प्रिया शेट्टी के रूप में हुई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर विजय कुमार साहनी ने अपनी पत्नी संध्या साहनी के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी और आरोपी के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

पत्नी के साथ मिलकर की थी हत्या

गोरखपुर के पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में सोमवार 2 फरवरी को एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के माडर गांव के रहने विजय कुमार साहनी ने पत्नी संध्या साहनी के साथ मिलकर अपनी मुंबई के रहने वाली लिव इन पार्टनर प्रिया शेट्टी की 29 जनवरी की रात बेरहमी से हत्या की थी.

हत्या करने के पहले प्रिया शेट्टी को खूब शराब पिलाई गई, इसके बाद दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या के बाद स्कूटी से उसे ले जाकर पीपीगंज थाना क्षेत्र के बैरघट्टा गांव के बाहर मुख्‍य सड़क पर पुल के पास खाली स्‍थान पर फेंक दिया गया. दोनों प्रिया शेट्टी को मरा समझ रहे थे, लेकिन जब उसके कराहने की आवाज आने लगी, तो भारी वस्तु से उसका सिर और चेहरा-पहचान छुपाने के लिए कुचल दिया. कपड़ों से प्रिया की पहचान छुपाने के लिए उसके शरीर से पूरे कपड़े हटा दिए.

30 जनवरी को मिली थी प्रिया की लाश

गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के बैरघट्टा गांव के बाहर मुख्‍य सड़क पर पुल के पास खाली स्‍थान पर शुक्रवार 30 जनवरी की सुबह टहलने निकले लोगों ने महिला की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी. सिर ईंट से कूंचा गया था. इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले. मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों के साथ पुलिस, डॉग स्‍क्‍वायड और फारेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की है.

मौके पर पहुंचे गोरखपुर के एसएसपी और अन्‍य अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर लाश की शिनाख्त का प्रयास किया है. महिला के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे. सिर ईंट से कूंचा गया था. इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले. इसके बाद एसएसपी राज करण नैयर और अन्य अधिकारियों ने मौके पर लोगों से पूछताछ की थी. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा था.

विजय और प्रिया 2012 से साथ में थे

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के मुताबिक पूछताछ में आरोपी विजय कुमार साहनी ने बताया कि साल 2012 में मुंबई में उसकी मुलाकात प्रिया शेट्टी से हुई थी. वह भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करती रही है. दोनों मुंबई में लिविंग पार्टनर के रूप में रहने लगे दोनों को एक 14-15 साल का लड़का भी है. मृतका आरोपी विजय से शादी करना चाह रही थी, लेकिन विजय ने शादी से इनकार कर दिया.

विजय ने 2014 में संध्या से कर ली थी शादी

साल 2014 में विजय के घर वालों ने विजय की शादी पीपीगंज के तिघरा गांव की रहने वाली रामविलास साहनी की पुत्री संध्या साहनी के साथ कर दी. आरोपी विजय साहनी और संध्या साहनी के भी तीन बच्चे हैं. आरोपी विजय पत्नी संध्या साहनी के साथ मुंबई में ही रहता था. लिव इन पार्टनर प्रिया शेट्टी बार-बार संध्या को छोड़ देने और उसके साथ शादी कर रहने का दबाव बनाती थी. इस बारे में संध्या को भी जानकारी हो गई.

Back to top button