Lucknow News: सीएम योगी से मिलने आई महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में सीएम आवास के पास हाई सिक्‍योरिटी जोन में एक महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्‍पताल ले जाया गया। वो जमीन पर हुए कब्जे को लेकर परेशान थी।

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित सीएम आवास में (Woman Eat Poison Near CM Awas) आयोजित जनता दर्शन में फिरोजाबाद (Firozabad) से आई एक महिला ने जहर खा लिया। पुलिस ने महिला को तत्काल पकड़ लिया। जब देखा कि उसकी हालत खराब हो रही है तो तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने बताया कि वह फिरोजाबाद की रहने वाली है जहां कुछ लोग उसकी जमीन और मकान पर कब्‍जा कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है। 

मकान पर कब्‍जा से परेशान

पुलिस के मुताबिक एक महिला कालिदास मार्ग के पास पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने उसको देखा। कुछ संदिग्धता हुई तो पुलिसकर्मी उसके पास गए। महिला ने कहा कि उसने कुछ देर पहले जहर खाया है। ये सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। उसको अस्प्ताल पहुंचाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रुखसाना है। वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे के रुकनपुरा गांव की रहने वाली है।

लख्‍नऊ की डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि रुखसाना का आरोप है कि कुछ लोग उसकी जमीन और मकान पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी फिरोजाबाद को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहां से पुलिस टीम लखनऊ आ रही है। परिवारीजन को भी सूचना दे दी गई है।

Back to top button