
UP News: प्रेमी के संग होटल में रंगरेलिया मना रही थी पत्नी, पुलिस लेकर पहुंचा पति…
Aligarh News: अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित होटल में एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
Aligarh News: अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अपने प्रेमी के साथ पहुंची महिला को उसके पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया. पति को उसके अफेयर को लेकर सक था. इसी की वजह से वह महिला का पीछा कर रहा था. जैसे ही महिला प्रेमी के साथ होटल के कमरे में गई तो पति पुलिस लेकर आ धमका. कमरे का दरवाजा खुलते ही जो नजारा दिखा, उसने पति के होश उड़ा दिए और फिर शुरू हुआ घंटों तक चलने वाला ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’।
पुलिस के साथ होटल में मारा छापा
जैसे ही दोनों कमरे के अंदर गए, पति ने तुरंत इलाका पुलिस को इसकी सूचना दी। क्वार्सी थाना पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पति उन्हें लेकर सीधे उस कमरे के बाहर पहुंचा जहां उसकी पत्नी मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ ‘रंगरेलिया‘ मनाते हुए पकड़ी गई। पकड़े जाने के बाद कमरे के अंदर ही पति और प्रेमी के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई, जिसे पुलिस ने बामुश्किल शांत कराया।
लव मैरिज से मुकदमों तक का सफर
पति के अनुसार साढ़े तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और वर्तमान में उनका विवाद न्यायालय में चल रहा है। महिला ने अपने पति पर पहले से ही मुकदमा दर्ज करा रखा है और वह उससे अलग रह रही थी।
प्रेमी पर केस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है. प्रेमी के खिलाफ धारा 497 के तहत कार्रवाई की, जबकि पत्नी को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी. अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़े- UP News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी कार, 3 की मौत
तीनों को लाया गया थाने
हंगामे के बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई। वहां भी काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला के प्रेमी मृदुल के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। वहीं, महिला की सुरक्षा और विवाद को देखते हुए पुलिस ने उसकी मां को थाने बुलाया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। रामघाट रोड पर हुई यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
ये भी पढ़े- UP Crime: ‘पैसे नहीं तो खून दो’… देवरिया में किशोर से जबरन निकाला खून





