
UP News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी कार, 3 की मौत
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया.
Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल्ली‑लखनऊ राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकी एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर को झपकी आने की वजह से गाड़ी ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भिजवाया।
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ. एक बार फिर उत्तर प्रदेश के हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और ड्राइवरों की लापरवाही को उजागर करता है. स्थानीय निवासियों ने हाईवे पर बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और रेस्ट एरिया की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
3 लोगों की दर्दनाक की मौत
मृतकों में एक की पहचान नैनीताल के पालिवाल, बीमिला कंपाउड के रहने वाले कुमार पाल के बेटे दयाल सिंह रावत के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान हल्द्वानी के रहने वाले चंद्रवाला पांडे के बेटे यशदीप के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो उत्तराखंड के नैनीताल-हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक और अन्य पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है.





