
नोएडा की कंपनी में भीषण आग…कई लोग फंसे, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू
Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई, जिससे काम कर रहे 250 कर्मचारी फंस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को बाहर निकाला।
Noida Fire: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। वहीं, आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखा। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, आगजनी के दौरान फैक्ट्री के अंदर कई लोग फंस गए थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में फैक्ट्री में काम कर रहे हैं करीब 250 कर्मचारी अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि कर्मचारी नाइट शिफ्ट कर रहे थे और थोड़ी देर में उनकी शिफ्ट खत्म होने वाली थी।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और मौके पर फायर ब्रिगेड की 30 से अधिक गाड़ियां पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
वहीं, आग लगने की इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने फैक्ट्री में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। इस दौरान 30 से ज्यादा कर्मचारी धुएं और आज में झुलसकर घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, आग किस वजह से लगी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़े- UP News: आगरा में खटारा स्कूल बस का टूटा फर्श, पहिये से कुचलकर बच्ची की मौत
मामले में क्या बोले ज्वाइंट कमिश्नर?
ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राजीव नारायण मिश्र ने बताया- फिलहाल प्राथमिकता आग को बुझाने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की है. शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी, इसकी जांच पुलिस और फायर विभाग द्वारा की जाएगी.
ये भी पढ़े- लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर… नमकीन फैक्ट्री से लौट रही युवती की मौत





