
पार्षद की गिरफ्तारी के विरोध में वाल्मीकि समाज का उग्र प्रदर्शन… गाजीपुर थाना घिरा
Lucknow News: गाजीपुर थाना क्षेत्र उस समय छावनी में तब्दील हो गया, जब लवकुश नगर वार्ड के पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि की गिरफ्तारी के विरोध में वाल्मीकि समाज के हजारों लोग थाने पर पहुंच गए। समाज के लोगों ने पुलिस पर पार्षद को जबरन गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने बिना पूर्व सूचना और किसी ठोस कारण के उन्हें जबरदस्ती हिरासत में ले लिया। पार्षद की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही वाल्मीकि समाज में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग गाजीपुर थाने पर एकत्र हो गए।
प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और पार्षद की तत्काल रिहाई की मांग की। समाज के लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि एक जनप्रतिनिधि का अपमान भी है। प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे।
यह भी पढ़ें…
वैश्विक निवेश मानचित्र पर यूपी को मजबूती… माएर्स्क के MD ने CM Yogi से की मुलाकात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थाने पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी पार्षद की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे।
यह भी पढ़ें…
मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा नहीं दिया तो रुका वेतन… 68 हजार कर्मचारियों पर कार्रवाई
वाल्मीकि समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पार्षद को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें…





