व्हाट्सऐप के नए फीचर से लैपटॉप से भी कर सकेंगे विडियो और वॉइस कॉल

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप ने पिछले दिनों कई नए फीचर लॉन्च किए हैं। व्हाट्सऐप अब जल्द डेस्कटॉप और लैपटॉप पर वॉइस और विडियो कॉलिंग फीचर भी ला सकता है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप ने बीटा वर्जन यूज करने वाले टेस्टर्स के लिए कॉल सुविधा शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सऐप ने कुछ लोगों के लिए बीटा वर्जन पर कॉलिंग सर्विस शुरू कर दी है। बीटा में आए वॉइस और विडियो कॉलिंग फीचर के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए गए हैं जिसमें वॉइस और वीडियो कॉल बटन मोबाइल की तरह चैट हेडर पर दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब भी आपके पास व्हाट्सएप वेब पर कॉल आयेगा तो एक अलग विंडो पॉप अप होगी, जिसके उपयोग से आप आने वाली कॉल को स्वीकार, अस्वीकार या अनदेखा कर सकते हैं।

आपको बता दें कि अभी व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा सिर्फ स्मार्टफोन से ही मुमकिन है।

डेस्कटॉप व लैपटॉप पर व्हाट्सएप के वीडियो और वॉयस कॉल के सपोर्ट से यूज़र्स को अपने काम के बीच कॉल व वीडियो कॉल करने की सुविधा प्राप्त होगी।

बता दें कि वॉट्सऐप वेब वर्जन पर पहले से मेसेंजर के लिए सपॉर्ट उपलब्ध है। वीडियो और वॉइस कॉल ऑप्शन आने के साथ ही एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

व्हाट्सएप ने इस फीचर के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही यह बताया है कि इसे पब्लिक के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button