हिमाचल हादसा: चंबा में बस पलटी, सात मरे,11घायल

चालुज मोड़ पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

राहत एवं बचाव कार्य शुरू
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। चालुज मोड़ पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात की मौत हो गई। 11 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस में 18  यात्री थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही  निजी बस हादसे का शिकार हुई।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की सूचना की पुष्टि की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद बचाव कार्य में तेजी आई।उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

हादसे के मृतकों की सूची
1 जगदेव पुत्र धर्म सिंह, गांव बाहला देवीकोठी।
2 हरदेई पत्नी जगदेव, गांव बाहला देवीकोठी।
3 देसराज पुत्र त्रिलोचन, गांव बाहला देवीकोठी।
4 चालक-रूप सिंह पुत्र राधाराम, गांव चिल्ली थल्ली।
5 कंडक्टर- तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल, गांव सत्यास तरेला।
6 निलमा पत्नी मोतीराम, निवासी चिल्ली  देवीकोठी।
7 जगदेई पत्नी हरिलाल गांव, बाहला देवीकोठी।

Back to top button