सोने की हुई चांदी

अमेरिकी डॉलर ने बढ़ाई सर्राफा की मांग 

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के दाम 200 रुपये बढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। विदेशी बाजारों में तेज वृद्धि के कारण सोने की कीमतों में यह उछाल आया है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की नरम कीमतों ने सर्राफा की मांग बढ़ाई है। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब पीली धातु की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है।

सोने ने लगातार चौथे कारोबारी सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी। कीमती धातु जनवरी के बाद से अपने सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने इस वृद्धि का कारण कमजोर डॉलर, घटती महंगाई की उम्मीदें और सर्राफा की लगातार मांग को बताया। यह मांग अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट से पहले बनी हुई है। यह रिपोर्ट फेडरल रिजर्व के अगले नीतिगत फैसले को प्रभावित कर सकती है। निवेशकों की बेहतर होती धारणा के कारण चांदी की कीमतों में भी वृद्धि हुई।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का दाम 200 रुपये बढ़कर 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। गुरुवार को इसका बंद भाव 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, चांदी का दाम 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर अपरिवर्तित रहा। पिछले सत्र में चांदी में तेज वृद्धि देखने को मिली थी।

Back to top button