चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

बीजिंग। टाइफून डॉल्फिन ने जापान के ओकिनावा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। हजारों इमारतों की बिजली गुल हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। अब यह तूफान चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। टाइफून डॉल्फिन तकरीबन 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद नागरिकों में दहशत है। इसके चलते चीन में अलर्ट जारी किया गया है। वहां के बंदरगाह बंद कर दिए गए हैं। स्‍कूल की छुट्टियां घोषित की गई हैं, जबकि उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बता दें कि कई लोग इस तूफान से हताहत हुए हैं। पूर्वी एशिया में रिकॉर्ड गर्मी के बीच टाइफून डॉल्फिन ने जापान के दक्षिणी हिस्से में भारी असर डाला है। ओकिनावा और कागोशिमा प्रांत के अमामी द्वीप सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते कई लोग घायल हुए हैं जबकि हजारों इमारतों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।ओकिनावा में कई लोग घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश बुजुर्ग शामिल हैं जो तेज हवाओं के कारण गिर पड़े। हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं बताई गई है। तूफान के चलते बड़ी संख्या में घरों और व्यावसायिक भवनों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण जापान में कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। ओकिनावा आने-जाने वाली सेवाओं पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।

Back to top button