
Gurugram में बना लग्जरी रियल एस्टेट का नया रिकॉर्ड! पेंटहाउस की कीमत ने उड़ाए होश…
Real Estate: गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में एक ऐसी डील हुई है, जिसने देश के महंगे आवासीय सौदों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। DLF के सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में एक पेंटहाउस करीब ₹271 करोड़ में बिकने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदा है, जो ‘इंपीरियल ऑटो’ से जुड़े रहे हैं।
यह डील न सिर्फ अपनी कुल कीमत, बल्कि प्रति वर्ग फुट कीमत के लिहाज से भी बेहद खास मानी जा रही है।
17,200 वर्ग फुट का आलीशान पेंटहाउस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पेंटहाउस का सुपर एरिया करीब 17,200 वर्ग फुट है, जबकि इसका कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फुट बताया जा रहा है।
₹271 करोड़ की कीमत के हिसाब से सुपर एरिया पर इसकी कीमत लगभग ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फुट बैठती है। वहीं कारपेट एरिया के आधार पर यह कीमत करीब ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट तक पहुंच जाती है।
इसी वजह से यह सौदा देश के सबसे महंगे आवासीय प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शंस में शामिल माना जा रहा है।
क्या है DLF का ‘द डहलियास’?
‘द डहलियास’ को DLF ने अपने सबसे महत्वाकांक्षी सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट्स में शामिल किया है। यह प्रोजेक्ट 29 मंजिलों और 8 टावरों में फैला है, जिसमें कुल 420 अपार्टमेंट्स बताए गए हैं।
इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित वैल्यू ₹40,000 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। प्रोजेक्ट को खासतौर पर देश के हाई-नेट-वर्थ और अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
Stock Market: शुरुआती तेजी के बाद गिरा शेयर बाजार, ऑटो और IT शेयरों में खरीदारी
मुंबई की प्राइम प्रॉपर्टी को टक्कर
गुरुग्राम की इस डील की सबसे खास बात इसकी प्रति वर्ग फुट कीमत है। आमतौर पर भारत में सबसे महंगी रिहायशी प्रॉपर्टी के सौदों का केंद्र मुंबई माना जाता है। वर्ली जैसे प्राइम इलाकों में कई लग्जरी प्रॉपर्टी सौदे ₹2 लाख प्रति वर्ग फुट से ऊपर की दर पर हुए हैं।
अब गुरुग्राम में कारपेट एरिया के आधार पर करीब ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट की यह डील देश के प्रीमियम रियल एस्टेट बाजार में शहर की बढ़ती स्थिति को दिखाती है।
कौन हैं मानव सरदाना?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महंगे पेंटहाउस के खरीदार मानव सरदाना हैं। उनका नाम ‘इंपीरियल ऑटो’ से जुड़ा रहा है। हालांकि, इतनी बड़ी प्रॉपर्टी डील के बाद यह सवाल भी चर्चा में है कि गुरुग्राम का लग्जरी रियल एस्टेट बाजार अब देश के सबसे महंगे प्रॉपर्टी मार्केट्स को कितनी तेजी से चुनौती दे रहा है।
यह भी पढ़ें…
EPFO निवेश घोटाला? ₹1,816 करोड़ के नुकसान के आरोपों ने बढ़ाई रिलायंस कैपिटल की मुश्किलें…
गुरुग्राम क्यों बन रहा है अल्ट्रा-लग्जरी हाउसिंग का केंद्र?
गुरुग्राम में पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियम और सुपर-लग्जरी आवासीय प्रोजेक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ी है। कॉरपोरेट हब, बेहतर कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट की नजदीकी और हाई-एंड कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर ने शहर को देश के अमीर खरीदारों के लिए आकर्षक बनाया है।
₹271 करोड़ की यह डील इसी बदलते रियल एस्टेट ट्रेंड का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है। अगर ऐसे सौदे आगे भी होते हैं, तो गुरुग्राम भारत के अल्ट्रा-लक्जरी रेजिडेंशियल मार्केट में मुंबई के साथ सीधे मुकाबले में खड़ा हो सकता है।
यह भी पढ़ें…





