नितिन नवीन की आई नई टीम, इन 12 महिला नेताओं को मिला मौका

राम माधव को दी बड़ी जिम्मेदारी

स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े बने राष्ट्रीय महामंत्री 

BJP News: दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है, जिससे संगठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है।

नई टीम में स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की जारी सूची में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है

भाजपा की नई टीम में किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली?

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

  • वसुंधरा राजे सिंधिया — राजस्थान
  • तीरथ सिंह रावत — उत्तराखंड
  • राम माधव — दिल्ली
  • बैजयंत जय पांडा — ओडिशा
  • डी. पुरंदेश्वरी — आंध्र प्रदेश
  • रेखा वर्मा — उत्तर प्रदेश
  • वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी — गुजरात
  • डॉ. भारती प्रवीण पवार — महाराष्ट्र
  • सरदार मनप्रीत सिंह बादल — पंजाब
  • लाल सिंह आर्य — मध्य प्रदेश
  • प्रो. एम. नागराजा — कर्नाटक
  • प्रो. तारिक मंसूर — उत्तर प्रदेश
  • डॉ. मधुचंद्र कर — पश्चिम बंगाल

राष्ट्रीय महामंत्री

  • बी.एल. संतोष — राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), दिल्ली
  • शिवप्रकाश — राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन), मुंबई
  • सौदान सिंह — राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन), चंडीगढ़
  • विनोद तावड़े — महाराष्ट्र
  • सुनील बंसल — दिल्ली
  • बिप्लब कुमार देब — त्रिपुरा
  • स्मृति ईरानी — उत्तर प्रदेश
  • डॉ. सतीश पूनिया — राजस्थान
  • गजेंद्र पटेल — मध्य प्रदेश
  • हरीश द्विवेदी — उत्तर प्रदेश
  • संजय भाटिया — हरियाणा

राष्ट्रीय सचिव

  • कविता पाटीदार — मध्य प्रदेश
  • के. सुरेंद्रन — केरल
  • डॉ. भोला सिंह — उत्तर प्रदेश
  • डॉ. प्रदीप वर्मा — झारखंड
  • जगदीश ईश्वरभाई पटेल — गुजरात
  • डॉ. संदीप पाठक — दिल्ली
  • फांगनोन कोन्याक — नागालैंड
  • संगीता यादव — उत्तर प्रदेश
  • अनिल एंटनी — केरल
  • डॉ. एम. वेंकटेशन — तमिलनाडु
  • मनोज तिग्गा — पश्चिम बंगाल
  • सिद्धार्थ शंभू — बिहार
  • डॉ. स्वदेश सिंह — दिल्ली
  • मृगांका बरमन — असम
  • रोहन गुप्ता — गुजरात
  • जय प्रकाश — दिल्ली

कोषाध्यक्ष

  • पीयूष गोयल — राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महाराष्ट्र
  • राजेश मंगल — राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष, राजस्थान

भाजपा मोर्चों के अध्यक्ष

  • युवा मोर्चा — डॉ. हेमंत जोशी, गुजरात
  • महिला मोर्चा — रूप कुमारी चौधरी, छत्तीसगढ़
  • ओबीसी मोर्चा — अमरपाल मौर्य, उत्तर प्रदेश
  • किसान मोर्चा — बंसीलाल गुर्जर, मध्य प्रदेश
  • एससी मोर्चा — शिवेश कुमार राम, बिहार
  • एसटी मोर्चा — डॉ. मन्नालाल रावत, राजस्थान
  • अल्पसंख्यक मोर्चा — कुंवर बासित अली, उत्तर प्रदेश

मीडिया और सोशल मीडिया पदाधिकारी

  • मीडिया संयोजक — अनिल बलूनी, उत्तराखंड
  • मीडिया सह-संयोजक — आशीष उषा अग्रवाल, मध्य प्रदेश
  • मीडिया सह-संयोजक — प्रदीप भंडारी, दिल्ली
  • मीडिया सह-संयोजक — सिद्धार्थ यादव, दिल्ली
  • सोशल मीडिया संयोजक — दीपक माश्के, छत्तीसगढ़
  • सोशल मीडिया सह-संयोजक — प्रीति गांधी, महाराष्ट्र
  • सोशल मीडिया सह-संयोजक — शिवानंद द्विवेदी, दिल्ली
  • सोशल मीडिया सह-संयोजक — आलोक भट्ट, उत्तराखंड
  • सोशल मीडिया सह-संयोजक — अरुण यादव, हरियाणा

खास बात: नई टीम में उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री, जबकि डॉ. भोला सिंह और संगीता यादव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चे की कमान भी उत्तर प्रदेश के नेताओं को मिली है।

Back to top button