State T20 लीग पर फिक्सिंग का साया, एक्शन मोड में BCCI की एंटी करप्शन यूनिट

तमिलनाडु प्रीमियर लीग यानी TNPL की ‘कुछ टीमों’ के पिछले सीजन से ‘भ्रष्टाचार से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों के लिए ACSU की निगरानी में आने के बाद’ बोर्ड ने हर लीग में एंटी करप्शन यूनिट को एक्टिव किया है।

State T20 Leagues: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने देश भर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय T20 लीग्स (State T20 Leagues) की साख और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने सभी स्टेट T20 लीग्स को अपनी सख्त निगरानी के दायरे में ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) की कुछ टीमों और खिलाड़ियों के खिलाफ संदिग्ध गतिविधियों और सट्टेबाजों (Bookies) के संपर्क की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है।

होटल और PMOA पर सख्त नजर

हाल के दिनों में राज्य स्तर की लीग्स में सट्टेबाजों और संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खिलाड़ियों, टीम मालिकों और अधिकारियों से संपर्क साधने की घटनाओं में इजाफा देखा गया है।  यह पहला मौका है जब ACSU केवल अंतरराष्ट्रीय मैचों या IPL तक सीमित न रहकर स्टेट लीग्स के हर एक मुकाबले और खिलाड़ियों की गतिविधियों (होटल में मुलाकातों) को भी बारीकी से ट्रैक कर रही है।

हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दौरान प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) में अनधिकृत रूप से मोबाइल फोन पाए जाने पर एक खिलाड़ी को टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया।  एंटी करप्शन यूनिट ने अलग-अलग स्टेट T20 लीग्स में कम से कम आधा दर्जन खिलाड़ियों को PMOA जोन में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़ा है।

लालच में फंस रहे खिलाड़ी

बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि राज्य स्तर की लीग्स में खेलने वाले कई युवा और क्लब स्तर के क्रिकेटर भारी आर्थिक लाभ (Quick Money) के लालच में सट्टेबाजों के जाल में आसानी से आ जाते हैं। यही वजह है कि अब बोर्ड किसी भी तरह की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता।

ये भी पढ़े-Rohit Sharma: ‘बाप रे बाप! इतनी दूर से…’, 1500 KM साइकिल चलाकर पहुंचे फैन से मिले ‘हिटमैन’

BCCI और TNCA ने दिया सख्त संदेश

मामले के तूल पकड़ने पर तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) और बीसीसीआई के अधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हम ACSU के सभी सुरक्षा और भ्रष्टाचार रोधी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन कर रहे हैं। टूर्नामेंट की अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा खिलाड़ी से मोबाइल मिलने की घटना पर बोर्ड ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई की। खेल की गरिमा और ईमानदारी को बनाए रखने के लिए हमारी एंटी करप्शन यूनिट बेहद मुस्तैद है।

बीसीसीआई के इस सख्त रवैये से साफ है कि अब किसी भी राज्य की T20 लीग में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-IND vs SL: श्रीलंकाई बल्लेबाजों की जबरदस्त साझेदारी, भारत को विकेट की तलाश

Back to top button