
Earthquake: रूस में फिर आया जोरदार भूकंप, अमेरिका-चीन ने जारी किया सुनामी का अलर्ट
Earthquake in Russia: अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी तीव्रता 7.4 और गहराई 39.5 किलोमीटर दर्ज की है। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि यह भूकंप सुनामी की लहरें पैदा कर सकता है।
Earthquake in Russia: रूस में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कामचटका के पूर्वी तट के पास आया ये भूकंप काफी तेज तीव्रता का था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। GFZ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कामचटका के पूर्वी तट के नजदीक था. पैसिफिक त्सूनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (186 मील) की दूरी तक तटवर्ती क्षेत्रों में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।
चीन-अमेरिका ने सुनामी की दी चेतावनी
अमेरिका के प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने जानकारी दी कि भूकंप का असर तटीय इलाकों पर हो सकता है. शुरुआती आकलन के मुताबिक, प्रशांत महासागर के नजदीकी हिस्सों में सुनामी का खतरा बन सकता है. हवाई जैसे दूरस्थ इलाकों पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. PTWC ने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि वहां सुनामी का खतरा है या नहीं. यदि हवाई के लिए खतरा बनता है, तो वहां पर असर का सबसे शुरुआती समय शुक्रवार रात 10:36 बजे हो सकता है. वहीं चीन ने भी स्थानीय स्तर पर सुनामी की चेतावनी दी.





