
GST सुधार के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर ने घटाए लोकप्रिय उत्पादों की कीमत, देखें पूरी लिस्ट
Hindustan Unilever Ltd (HUL): भारत की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनियों में से एक हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने सरकार द्वारा पर्सनल केयर और फूड आइटम्स पर जीएसटी(GST) रेट कम किए जाने के बाद अपने कई लोकप्रिय उत्पादों की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी और रिवाइज्ड पैक जल्द ही देशभर की दुकानों में उपलब्ध होंगे।
HUL के पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के कीमतों में गिरावट
एचयूएल के पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में 180 एमएल वाले डव शैम्पू की कीमत 145 रुपए कर दी गई है, जबकि जीएसटी कट से पहले यह 165 रुपए में बिकता था। इसी तरह, 100 ग्राम लक्स साबुन की कीमत 35 रुपए से घटाकर 30 रुपए कर दी गई है। 125 ग्राम वाले लाइफबॉय साबुन की कीमत भी 33 रुपए से घटकर 28 रुपए कर दी गई है।
खाद्य एवं पेय पदार्थों की कीमतों में राहत
खाद्य एवं पेय पदार्थों की श्रेणी में भी कीमतों में राहत दी गई है। 500 ग्राम वाले किसान जैम की कीमत 160 रुपए से घटाकर 140 रुपए कर दी गई है, जबकि 1 किलोग्राम वाले हॉर्लिक्स की कीमत 390 रुपए से घटकर 350 रुपए कर दी गई है। 100 ग्राम वाले ब्रू कॉफी का दाम भी 180 रुपए के बजाय अब 160 रुपए रहेगा।
यह कदम जीएसटी काउंसिल द्वारा इन उत्पादों पर कर दर को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने के बाद उठाया गया है। सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि नए मूल्यों के बारे में उपभोक्ताओं को सूचित करने के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें…
PM Modi ने हासन की घटना पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा
बाजार में जल्द उपलब्ध होंगे नई कीमतों वाले स्टॉक
कंपनी ने यह भी बताया कि नई कीमतों वाले स्टॉक जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगे, और कुछ उत्पादों में पैकेजिंग में सुधार के साथ मात्रा भी बढ़ाई जाएगी. यह कदम सरकार के उस निर्देश के अनुरूप है जिसमें कंपनियों को उपभोक्ताओं को कीमतों में बदलाव की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से देना अनिवार्य किया गया है.
एचयूएल के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए, हाल के जीएसटी सुधारों के अनुरूप कीमतों को एडजस्ट कर उपभोक्ताओं को मूल्य प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें…
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी की तैयारी
HUL उत्पादों की नई MRP सूची

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से त्योहारी सीजन से ठीक पहले घरों को आर्थिक राहत मिलेगी और देशभर में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…





