
Jammu-Kashmir में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, एक जवान शहीद
Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों से साथ मुठभेड़ में घायल हुए एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम को आतंकियों की गोली लगने से जवान घायल हो गया था।
Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुबह-सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का कम से कम एक जवान घायल हो गया। वहीं सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकियों को घेर लिया है। इसके अलावा किश्तवाड़ में शुक्रवार शाम हुई मुठभेड़ में भी कम से कम तीन आतंकियों को घेर लिया गाय है। माना जा रहा है कि उधमपुर में फंसे आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं।आतंकवादियों संग मुठभेड़ एक जवान के शहीद हो गए। व्हाइट नाइट कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो अभी भी जारी है।
आतंकवादियों संग मुठभेड़ एक जवान शहीद
जानकारी के अनुसार, सैनिक शुक्रवार देर शाम उस समय घायल हो गया था, जब आतंकवादियों ने उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सैनिक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके को रात भर कड़ी घेराबंदी में रखा गया था।
जम्मू आईजीपी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बताया कि एसओजी, पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। वहीं किश्तवाड़ में भी सर्च ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ही खुफिया एजेंसियों ने किश्तवाड़ में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी दी थी। कई घंटे तक तलाशी के बाद 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई।





