
Stree 3 से पहले मचेगा छोटी स्त्री का आतंक, Shraddha Kapoor ने किया ऐलान
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा के ट्रेलर लॉन्च पर श्रद्धा कपूर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि स्त्री 3 से पहले, सिनेमाघरों में छोटी स्त्री नाम की एक एनीमेशन फिल्म रिलीज होगी।
Chhoti Stree animated film: बॉलीवुड में इन दिनों मैडॉक फिल्म्स का हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के प्रोड्यूसर दिनेश विजन, जिन्होंने स्त्री, भेड़िया और मुंज्या जैसी सफल फिल्में दी हैं, अब दर्शकों के लिए एक और अनोखा तोहफा लेकर आए हैं। हाल ही में फिल्म थामा के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) ने इस यूनिवर्स जुड़ी एक खास घोषणा की। उन्होंने बताया कि मैडॉक अब एक एनिमेटेड थियेट्रिकल फिल्म ‘छोटी स्त्री’ (Film choti stree) लेकर आ रहा है।
स्त्री 3’ से पहले आएगी ‘छोटी स्त्री’
छोटी स्त्री में भी लीड किरदार श्रद्धा कपूर निभाती हुई नजर आएंगी. इससे पहले भी स्त्री और स्त्री 2 में श्रद्धा लीड रोल में दिखाई दी हैं। श्रद्धा ने बताया, “यह मेरा पसंदीदा हिस्सा है। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स एक एनिमेटेड फिल्म छोटी स्त्री लेकर आ रहा है जो सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. यह बच्चों और परिवारों के लिए है. दर्शकों के लिए यह एक रोमांचक समय है।”
View this post on Instagram
थामा का ट्रेलर हुआ रिलीज
बताते चलें कि बीते दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देख लोग गदगद हो गए है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों ने ये अंदाजा लगा दिया है कि ये मूवी काफी बड़ी होने वाली है। आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा 21 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। सभी लोग इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
छोटी स्त्री का आखिरी सीन स्त्री 3 से जुड़ेगा, यानी यह एनिमेशन से लाइव-एक्शन फिल्म में बदलेगा। यह फिल्म यह भी बताएगी कि स्त्री की बैकस्टोरी क्या है। यह स्त्री 3 से 6 महीने पहले रिलीज होगी।’ जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का लोगो लॉन्च किया गया। श्रद्धा कपूर ने बताया कि मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की कई फिल्में पाइपलाइन में है, जिसे देखने के लिए सभी लोग बेताब हैं।





