दिल्ली बीजेपी को मिला नया पता, पीएम मोदी करेंगे प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

BJP New Office: दिल्ली बीजेपी का नया प्रदेश कार्यालय आज से औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

30,000 वर्ग फीट में फैला आधुनिक भवन
दिल्ली बीजेपी का नया दफ्तर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर 825 वर्ग मीटर के भूखंड पर बना है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 30,000 वर्ग फीट है। यह भवन पांच मंजिला है और गाड़ियों के लिए दो बेसमेंट पार्किंग की सुविधा भी है।

ग्राउंड फ्लोर: सम्मेलन कक्ष, स्वागत कक्ष और कैंटीन।

पहली मंजिल: 300 लोगों की क्षमता वाला सभागार।

दूसरी मंजिल: पार्टी प्रकोष्ठ और कर्मचारियों के दफ्तर।

तीसरी मंजिल: उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों के लिए दफ्तर।

लागत और निर्माण यात्रा
इस भवन को बनाने में 2.23 करोड़ रुपये की लागत आई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इसका भूमि पूजन 9 जून 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था।

यह भी पढ़ें…

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद… दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, गिरफ्तारी और FIR पर सवाल

कार्यालयों का सफर
बीजेपी का पहला ऑफिस अजमेरी गेट में था। इसके बाद रकाबगंज रोड और फिर लगभग 35 वर्ष तक 14, पंडित पंत मार्ग से प्रदेश संगठन का संचालन हुआ। अब पार्टी अपने नए भव्य कार्यालय में प्रवेश कर रही है।

यह भी पढ़ें…

केजरीवाल को जल्द मिलेगा सरकारी बंगला, दिल्ली HC में केंद्र का आश्वासन

हर जिले में कार्यालय का लक्ष्य
प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की दूरदर्शी योजना के तहत हर राजधानी और हर जिले में पार्टी के अपने कार्यालय बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में अब अपने निजी कार्यालय हैं।

उन्होंने कहा कि आज का दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण होगा।

यह भी पढ़ें…

यौन उत्पीड़न, व्हाट्स ऐप पर गंदी बातें… 300 पन्नों में चैतन्यानंद का पापलोक

Back to top button