Pawan Kalyan की ‘OG’ की दुनियाभर में गूंज, चार दिन में तोड़ा रिकॉर्ड

OG Box Office Collection Day 4: पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘ओजी’ की ओपनिंग वीकेंड शानदार रहा. इस फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है.

OG Box Office Collection Day 4: पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म की रिलीज के बाद से दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती ही जा रही है, यही वजह है कि फिल्म ने कम समय में ही जबरदस्त कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि यह फिल्म न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है।

ओजी ने 4 दिनों में इतनी की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग के तौर पर एक दिन पहले रखे गए इवनिंग शोज को मिलाकर 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसके अगले दिन यानी रिलीज के दूसरे दिन 18.45  करोड़ रुपए की कमाई हासिल की। तीसरे दिन यह कलेक्शन 18.5 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की। जबकि चौथे दिन यह आंकड़ा 18.50 करोड़ तक जा पहुंचा। इसके बाद भारत में ओजी का कलेक्शन 140.20 करोड़ तक पहुंचा है. वहीं वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 250 करोड़ की ओर बढ़ गया है।

ये भी पढ़े-

‘Bhagwat’ का पहला पोस्टर रिलीज, Arshad Warsi और Jitendra Kumar की होगी टक्क


सुजीत द्वारा निर्देशित दे कॉल हिम ओजी में पवन कल्याण ओजस गंभीरा की भूमिका में हैं, जो एक खूंखार गैंगस्टर है जिसे अपने हिंसक अतीत का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी खूंखार विलेन ओमी भाऊ के रूप में अपना तेलुगु डेब्यू किया है। उनकी मौजूदगी ने इस ड्रामा को और भी एक्साइटिंग बना दिया है। फिल्म में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़े-

Chand Mera Dil: अनन्या के साथ बाइक सवारी पर निकले लक्ष्य, सेट से लीक हुईं तस्वीरें

 

Back to top button