Alia Bhatt ने दिखाई Ranbir Kapoor के बर्थडे की झलक, लोगों को पसंद आया अंदाज

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर आलिया भट्ट ने एक स्पेशल पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक्टर को बधाई दी और राहा के प्यारे गिफ्ट की झलक भी दुनिया को दिखाई।

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर 28 सितंबर 2025 को 43 साल के हो चुके हैं। उनके बर्थडे से जुड़े कई पोस्ट सोशल मीडिया पर दिख रहे हैं। एक वायरल वीडियो में रणबीर की बिल्डिंग के बाहर भीड़ जुटी है। वह पपराजी से अंदर ना आने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। रणबीर ने मीडिया के सामने केक काटा और अंदर से ही कुछ लोगों को ऑटोग्राफ भी दिए। इसके साथ ही उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर रणबीर के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कर उन्हें प्यार भरा संदेश दिया है।

आलिया भट्ट ने किया पोस्ट

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से एक तस्वीर में रणबीर और आलिया साथ में सूर्यास्त का नजारा देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों की मुस्कुराती हुई झलक उनके गहरे प्यार और जुड़ाव को दर्शाती है। दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी राहा को रणबीर के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है, जो इस खुशी के मौके को और भी यादगार बना रहा है। तीसरी तस्वीर बेहद खास है, जिसमें राहा ने अपने पापा रणबीर के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज नोट लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

इस नोट में लिखा है, ‘इस दुनिया के सबसे बेस्ट पापा को हैप्पी बर्थ डे।’ आलिया ने इस पोस्ट के साथ एक भावुक संदेश भी लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो हमारी पूरी दुनिया।’ इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई है। फिलहाल फैंस का ध्यान इस पोस्ट की दूसरी तस्वीर पर जा रहा है।

ये भी पढ़े-

Pawan Kalyan की ‘OG’ की दुनियाभर में गूंज, चार दिन में तोड़ा रिकॉर्ड

रणबीर का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट पर बात करें तो रणबीर के कई इंट्रेस्टिंग प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। उनकी फिल्म रामायण पार्ट 1 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मूवी दीवाली 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा लव एंड वॉर, एनिमल पार्क, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और धूम 4 जैसी फिल्मों में रणबीर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे।

 

Back to top button