‘Thamma’ का पहला आइटम सॉन्ग रिलीज, रश्मिका-आयुष्मान की सिजलिंग केमिस्ट्री

Thamma First Song Relese: आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म थामा का पहला गाना ‘तुम मेरे न हुए’ आ चुका है। इस गाने में रश्मिका और आयुष्मान एक साथ जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं।

Thamma First Song Relese: मैडॉक की हॉरर कॉमेडी सीरीज में स्त्री, मुन्या और भेड़िया के बाद अब थामा जुड़ने जा रही है। थामा फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के ट्रेलर में ये तो बता दिया गया कि फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।मेकर्स ने कल फिल्म के एक गाने का टीजर जारी किया है। नाम है ‘तुम मेरे न हुए‘ (Tum Mere Na Huye)। और आज पूरा गाना रिलीज कर दिया है। गाने में रश्मिका का लुक बोल्ड और सिजलिंग है।

रश्मिका का बोल्ड लुक

गाने में रश्मिका का लुक बोल्ड और सिजलिंग है। एक्ट्रेस का लुक काफी हद तक तमन्ना भाटिया के ‘आज की रात’ गाने से मिलता-जुलता है। फैंस अभी से रश्मिका के लुक के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैडॉक यूनिवर्स के सभी आइटम गाने धमाकेदार हैं।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हर फिल्म के हर फ्रेम में रश्मिका मंदाना…मजा आने वाला है।”

अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं बोल

‘तुम मेरे ना हुए’ गाने को मधुबंती बागची और सचिन-जिगर ने मिलकर गाया है, वहीं इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस गाने में रश्मिका और आयुष्मान एक साथ जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

ये भी पढ़े-

Alia Bhatt ने दिखाई Ranbir Kapoor के बर्थडे की झलक, लोगों को पसंद आया अंदाज

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर कॉमेडी और हॉरर से भरा है। आयुष्मान, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कॉमेडी ने ट्रेलर की शुरुआत में ही दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी एक वैम्पायर की प्रेम कहानी है, जिसमें आयुष्मान खुराना रश्मिका से मिलने के बाद वैम्पायर बन जाते हैं। उनके पास सुपर नेचुरल पावर्स भी आ जाती है।

फिल्म को प्रोड्यूस दिनेश विजन और अमर कौशिक ने किया है और डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म दर्शकों को 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है।

ये भी पढ़े-

Pawan Kalyan की ‘OG’ की दुनियाभर में गूंज, चार दिन में तोड़ा रिकॉर्ड

 

Back to top button