
चैतन्यानंद सरस्वती के मोबाइल ने खोले कई राज, लड़कियों से चैट्स भी बरामद
Chaitanyananda Saraswati: लड़कियों के यौनशोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद जांच में दिल्ली पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाबा चैतन्यानंद सरस्वती का चौंकाने वाला व्यवहार सामने आ रहा है। बाबा अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय लगातार झूठ बोल रहा है।
Chaitanyananda Saraswati: डर्टी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की काली करतूतों का एक-एक कर खुलासा हो रहा है। दिल्ली में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती के मोबाइल से एयरहोस्टेस की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस के अनुसार चैतन्यानंद जांच में सहयोग नहीं कर रहा और लगातार झूठ बोल रहा है। उसकी महिला सहयोगियों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस को उसके फोन से कई लड़कियों के चैट्स मिले हैं जिनमें वह उन्हें प्रलोभन दे रहा था। पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।
डर्टी बाबा की लड़कियों से चैट्स
चैतन्यानंद सरस्वती संस्थान की लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था. बाबा के मोबाइल फोन से भी अब इस बात की तस्दीक हो गई है. चैतन्यानंद के मोबाइल फोन में लड़कियों के साथ की गई चैट्स मिली है। बाबा इन चैट्स में लड़कियों को तरह तरह के लालच देकर बरगलाने की कोशिश कर रहा है। बाबा ने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो खिंचवा कर अपने फोन में रखे है।
चैतन्यानंद सरस्वती पुलिस जांच में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा है. चैतन्यानंद सख्ती से पूछताछ और बाबा के खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाने पर ही बाबा दिल्ली पुलिस के सवालों के जवाब दे रहा है. पूछताछ में बाबा के फर्जीवाड़े का लगातार खुलासा हो रहा है।
ये भी पढ़े-
धर्मगुरु के वेश में दरिंदगी… चैतन्यानंद पर कसा शिकंजा, संस्थान में रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
पुलिस को बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चेट्स और कई लड़कियों के DP के स्क्रीन शॉट्स भी मिले हैं। 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को सोमवार को जांच के सिलसिले में उसके संस्थान ले जाया गया। यहां पुलिस ने बाबा की करतूतों के सबूत जुटाए हैं। चैतंन्यानंद को बीते रविवार को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद चैतन्यानंद को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।





