चंडीगढ़ नगर निगम बैठक हंगामे की भेंट… पार्षदों ने फाड़े मिनट्स, मेयर को बुलाना पड़ा मार्शल

Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम की सोमवार की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में माहौल इतना गरमा गया कि मार्शल को बुलाना पड़ा और अंततः हाउस की कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

मिनट्स की कॉपी फाड़ने से भड़का विवाद
विवाद पिछली हाउस मीटिंग के मिनट्स पास करने को लेकर खड़ा हुआ। पार्षद प्रेमलता, डिप्टी मेयर तरूणा मेहता और सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी ने मिनट्स की कॉपी फाड़ दी और मेयर की सीट पर फेंक दी। इस घटना के बाद सदन में हंगामा बढ़ गया। मेयर हरप्रीत कौर बाबा ने नाराज होकर संबंधित पार्षदों को हाउस से बाहर निकालने के आदेश दिए, जिसके लिए मार्शल को बुलाना पड़ा।

AAP और कांग्रेस का एकजुट विरोध
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के पार्षद एकजुट होकर विरोध करने लगे। मार्शल भी हंगामाई पार्षदों को बाहर नहीं निकाल पाए। इसके चलते मेयर को बैठक को 10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

यह भी पढ़ें…

DUSU के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को मिली धमकी, 5 करोड़ की फिरौती की डिमांड

सीनियर डिप्टी मेयर ने संभाली कुर्सी
बैठक के दौरान भाजपा के पार्षद सदन से बाहर चले गए, और विपक्ष ने मौका भुनाया। सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी ने मेयर की तरह कुर्सी संभालते हुए पार्षदों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर वे मेयर बनते हैं, तो हर पार्षद को बोलने का अवसर मिलेगा और सभी एजेंडों पर काम होगा।

यह भी पढ़ें…

अमृतसर में कुख्यात नशा तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

कार्यप्रणाली और सदन की गरिमा पर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल सदन की गरिमा पर प्रश्नचिह्न लगाकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैठक में सामने आए विवाद ने यह भी दिखाया कि पार्षदों के बीच पार्टीगत और व्यक्तिगत मतभेद, नगर निगम की कार्यकुशलता पर असर डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

पंजाब में बाढ़ राहत कार्यों की सराहना, केजरीवाल बोले– सरकार युद्धस्तर पर कर रही काम

Back to top button