
सगाई की खबरों के बीच Rashmika Mandanna का पोस्ट, शेयर किया दिलचस्प किस्सा…
Rashmika Mandanna Thamma Post: रश्मिका मंदाना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ सगाई की खबरों के बीच अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर थामा के पहले गाने तुम मेरे ना हुए के पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Rashmika Mandanna Thamma Post: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) साउथ के अलावा अब हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से कमाल कर रही हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ (Thamma) का सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ (Tum Mere Na Huye) रिलीज हुआ था. इस गाने में एक्ट्रेस ने अपनी डांस और अदाओं के लिए काफी सुर्खियां बटोरी हैं. वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने से जुड़ी कुछ फोटो के साथ एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.
एक्ट्रेस ने बताई गाने के पीछे की दिलचस्प कहानी
रश्मिका ने मूवी के इस गाने के पीछे की दिलचस्प कहानी भी बताई। उन्होंने लिखा, “इस गाने के पीछे की कहानी यह है कि हम लगभग 10-12 दिनों तक एक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे। आखिरी दिन, हमारे निर्माता और निर्देशक को अचानक एक जबरदस्त आइडिया आया।
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना ने गाने की तस्वीरें
रश्मिका मंदाना ने अपनी और को-स्टार आयुष्मान खुराना के साथ वाली तस्वीरें शेयर की है। लेकिन तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान रश्मिका मंदाना के पोस्ट के कैप्शन ने अपनी तरफ खींचा। रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में फिल्म एक गाने में लिखा लिखा ‘इस गाने की कहानी कुछ यूं है कि हम करीब 10-12 दिन तक एक गजब की खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे। आखिरी दिन अचानक हमारे प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर को एक धमाकेदार आइडिया आया। वो बोले, “रुको, रुको ये लोकेशन तो इतनी कमाल की है, क्यों न हम यहां एक गाना शूट कर लें?” मैंने भी तुरंत कहा, “हां, क्यों नहीं” और बस 3-4 दिन में हमने सब कुछ पॉसिबल कर दिखाया। जब फाइनल आउटपुट देखा, तो हम सब दंग रह गए। तो मैं एक बड़ा सा शुक्रिया कहना चाहती हूं सभी डांसर्स, कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट, सेट वालों, लाइट्स डिपार्टमेंट, डायरेक्शन और प्रोडक्शन डिपार्टमेंट को। आप सबकी मेहनत के बिना ये गाना मुमकिन नहीं था।’
ये भी पढ़े–
Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की हुई सगाई, कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?
कब रिलीज होगी फिल्म?
थामा में आयुष्मान खुराना और रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं। स्त्री, भेड़िया और मुंज्या के बाद, यह फ्रैंचाइज़ी प्रशंसकों के लिए एक वैम्पायर प्रेम कहानी लेकर आ रही है। इसे मैडॉक फिल्म्स में दुनिया की पहली रोमांस फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके गाने और ट्रेलर पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं।
ये भी पढ़े–
‘बैठना मत…’Amitabh Bachchan ने KBC के सेट पर जावेद अख्तर से कही ये बात





