ज्योति सिंह के आरोपों पर Pawan Singh ने दिया जवाब, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Pawan Singh Wife Controversy: पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहा विवाद पब्लिक के सामने आ चुका है। उनकी पत्नी ज्योति ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे। अब पवन सिंह ने इनका जवाब दिया है।

Pawan Singh Wife Controversy: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक तरफ वह बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं तो दूसरी ओर पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके रिश्ते में लगातार तनाव बना हुआ है।सोमवार को ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पवन सिंह (Pawan Singh Wife Controversy) पर रोते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। अब पावर स्टार ने अपने ऊपर लगे आरोपों का स्पष्ट जवाब दिया है।

3 प्वाइंट्स में पवन दी सफाई

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्हों 3 प्वाइंट्स के साथ इस मसले को बताते हुए अपना बात रखी. उन्होंने अपनी पत्नी को संबोधित करते हुए कहा- ‘मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है. क्या मैं आप सबके जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिसके बदौलत में यहां तक पहुंचा हूं.
ज्योति जी
1- क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरी सोसाइटी में आई तो मैंने स-सम्मान आपको अपने घर पर बुलाया और करीब डेढ़ घंटे हम लोगों की वार्तालाप हुई.
2- आपके द्वारा बस एक ही रट कि मुझे चुनाव लड़वाए… कैसे भी जो कि मेरे बस में नहीं है.
3- समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाया, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से ही वहां मौजूद थी ताकि जो भी हो उसे उनके उपस्थिति में हो. कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

 

ज्योति सिंह का आरोप

ज्योति सिंह ने कहा था कि नमस्ते, हम पवन जी के घर पर आ चुके हैं। आप लोगों के कहने पर हम यहां आए थे, लेकिन पवन जी ने पहले ही थाने से पुलिस बुला ली।

उन्होंने आगे लिखा कि आपके कहने पर ही हम यहां आए थे, आपने कहा था कि आप जाइए, हम देखते हैं कि कौन आपको निकालता है। आप उनकी पत्नी हैं। हम इसलिए यहां आए थे, और देखिए, पुलिस हमें थाने ले जा रही है। अब आप लोग फैसला कीजिए, आप जनता हैं, आप लोग फैसला कीजिए कि हमें न्याय कैसे मिलेगा।”

इस वीडियो में ज्योति सिंह पुलिस से यह भी पूछती दिखीं कि उन्हें किस वजह से घर से ले जाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला पुलिस बताती हैं कि दोनों का केस अभी कोर्ट में है, इसलिए अभी उनका यहां आना सही नहीं है।

Back to top button