
‘आप संतरा कैसे खाते हैं…’ अक्षय कुमार ने CM फडणवीस से पूछा, मिला मजेदार जवाब
Akshay Kumar and Devendra Fadnavis: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने FICCI फ्रेम्स के 25वें संस्करण में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस से सवाल-जवाब किए. खिलाड़ी कुमार ने फणडवीस से राजनीति से हटकर सवाल पूछे.
Akshay Kumar and Devendra Fadnavis: अक्षय कुमार महफिल लूटने में माहिर हैं। हालांकि वह लोगों के निशाने पर भी खूब रहते हैं। वह प्रधानमंत्री से आम खाने का तरीका पूछकर ट्रोल हो चुके हैं। अब एक इवेंट में महाराष्ट्र के सीएम से संतरा खाने का तरीका भी पूछा। अक्षय ने सीएम से महाराष्ट्र पुलिस को लेकर एक खास अपील की. फडणवीस ने बॉलीवुड से साइबर क्राइम पर फिल्में बनाने को कहा. उन्होंने ये भी बताया कि वो संतरा कैसे खाते हैं.
अक्षय के सवाल ने बटोरी चर्चा
FICCI फ्रेम्स 2025 कार्यक्रम के दौरान अक्षय ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री जी से सवाल किया था कि आप आम कैसे खाते हैं? लोगों ने मजाक उड़ाया था लेकिन मैं नहीं सुधरूंगा।” अभिनेता ने मुख्यमंत्री से पूछा, “आप नागपुर से हैं। नागपुर संतरों के लिए प्रसिद्ध है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप संतरों को छीलकर खाते हो या जूस बनाकर लेते हो?” इस पर फड़णवीस ने कहा, “संतरे को आधा काटकर, थोड़ा सा नमक छिड़ककर, आम की तरह खाना।”
akshay to maharashtra cm : “i won’t change! i once asked modi ji how he eats mangoes… and today, i’m asking you — how do you eat oranges?”
— CLASSIC AKSHAY KUMAR HUMOR 😭 #AkshayKumar pic.twitter.com/s9lWyAMDXR
— 𝙎𝙬𝙚𝙩𝙖 (@Swetaakkian) October 7, 2025
मुख्यमंत्री का संतरे को खाने का तरीका जानने के बाद अक्षय काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा, “मैंने आज एक नई चीज के बारे में सीखा है। मैं निश्चित तौर पर इसे आजमाने जा रहा हूं।”
‘नायक’ फिल्म ने प्रेरित किया
जब फणनवीस से पूछा गया कि क्या कोई ऐसी फिल्म है जिसने राजनेता के रूप में उनकी यात्रा को प्रेरित किया, तो फडणवीस ने एस शंकर की ‘नायक’ का नाम लिया। उन्होंने कहा, ‘फिल्में जो हमको प्रभावित करती हैं वह एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि वह प्रभावित करती हैं, जो हमारी संवेदना होती है, जो एक मानवीय भावना होती हैं। तो ऐसी कई फिल्मों ने मुझे प्रभावित किया है। लेकिन जहां तक राजनीति की बात करेंगे, एक फिल्म है जिसका मैं जिक्र करना चाहूंगा। नायक फिल्म ने मुझे प्रभावित किया।’
बता दें कि अक्षय ने लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री का एक गैर चुनावी इंटरव्यू लिया था। उस वक्त अभिनेता ने उनसे आम खाने के तरीके के बारे में जानने की कोशिश की थी। अभिनेता के इस सवाल पर कई मीम्स वायरल हुए थे।





