
Rajvir Jawanda Death: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, हुआ था खतरनाक एक्सीडेंट
Rajvir Jawanda Death: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को लेकर इस वक्त बुरी खबर सामने आ रही है। बीते 12 दिन से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे राजवीर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।
Rajvir Jawanda Death: पंजाबी संगीत जगत के लिए दुखद खबर है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। लगभग 12 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। 35 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है जोकि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कैसे हुआ था एक्सीडेंट?
दरअसल पूरा ममाला शुरू हुआ 27 सितंबर को जब राजवीर अपनी बाइक से शिमला की ओर जा रहे थे। बीच रास्ते में पिंजौर-नालागढ़ रोड पर अचानक उनका सामना दो सांड से हुआ, जो सड़क पर ही भिड़ गए और उनकी टक्कर के बीच राजवीर की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वो खुद को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो से टकरा गए। इस भिड़ंत में वो बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर की टीम तुरंत ही उनके इलाज में जुट गई, लेकिन उन्हें बचाने में असफल साबित हुई।
कौन थे राजवीर जवंदा
Rajvir Jawanda ने बहुत छोटी सी उम्र में ही पहचान हासिल की थी. उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ. बताया जाता है कि वह शादीशुदा थे लेकिन ज्यादा जानकारी परिवार को लेकर नहीं मिलती है। राजवीर को पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में हिट सॉन्ग काली जवांदे से पहचान मिली थी. इसके बाद वह कई हिट गाने देने में कामयाब हुए.
ये भी पढ़े-
‘आप संतरा कैसे खाते हैं…’ अक्षय कुमार ने CM फडणवीस से पूछा, मिला मजेदार जवाब
राजवीर जवंदा के गानों की बात करें तो वह ‘आफरीन’, ‘पंजाबन’, ‘सोहनी’, ‘मित्रा ने दिल मांगेया’, ‘सारी सारी रात’, ‘मेरा दिल’. ‘कंगनी’, ‘दो नी सजना’, ‘जोगिया’ से लेकर ‘कमला’ जैसे कई गाने गा चुके थे.
ये भी पढ़े-
हिजाब में दीपिका तो लंबी दाढ़ी में रणवीर, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी





