
शाहरुख खान और नेटफ्लिक्स को HC का समन, समीर वानखेड़े ने किया था मुकदमा
Aryan Khan vs Sameer Wankhede: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड विवादों में भी आ गई है. आर्यन खान ने इस सीरीज से डेब्यू किया. आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने मेकर्स के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की.
Aryan Khan vs Sameer Wankhede:आईआरएस अधिकारी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ 2 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा करते हुए याचिका दाखिल की थी।
शाहरुख खान और मेकर्स पर समन
जस्टिस पुरुषइंद्र कुमार कौरव ने मानहानि के इस मामले में आरोपियों के नाम पर नोटिस जारी किया। इनमें अभिनेता शाहरुख खान, गौरी खान की कंपनी Red Chillies Entertainment, Netflix, X कॉर्प, Google, Meta Platforms, RPG लाइफस्टाइल मीडिया शामिल है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को निर्देश दिया कि वे सात दिनों के भीतर अदालत को अपना जवाब दें। सुनवाई की अगली तारीख 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है। हालांकि, अदालत ने फिलहाल ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्ट्रीमिंग पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई है।
जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश
IRS अधिकारी वानखेड़े ने अपनी याचिका में कहा है, ‘यह सीरीज मादक पदार्थ विरोधी प्रवर्तन एजेंसियों को भ्रामक और नकारात्मक अंदाज में दिखाती है। इससे कानून प्रवर्तन संस्थाओं में जनता का विश्वास कम होता है।’ उन्होंने तर्क दिया कि इस सीरीज की ‘जानबूझकर अवधारणा बनाई गई और इसे समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को बदनाम करने के इरादे से तैयार किया गया।
ऐसा तब हुआ, जब उनसे और आर्यन खान की गिरफ्तारी से जुड़े मामले बॉम्बे हाई कोर्ट और मुंबई की एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट में पेंडिंग हैं।
ये भी पढ़े-
Ek Deewane Ki Diwaniyat : इश्क और जुनून से भरा ट्रेलर, दमदार डायलॉग्स की भरमार
अदालत ने प्रतिवादियों से कहा कि वे उस याचिका पर अपना जवाब जमा करें, जिसमें वानखेड़े ने कथित मानहानि वाले कंटेंट को हटाने की मांग की है। साथ ही सुनवाई के अगले चरण के लिए अगली तारीख 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़े-
हिजाब में दीपिका तो लंबी दाढ़ी में रणवीर, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी





