ICC Test Rankings: भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम, सिराज और जडेजा ने किया धमाका

ICC Test Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 104 रन की नाबाद पारी खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगाई है।

ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें तगड़ी उठापटक देखने को मिली। भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने नया कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद इस अपने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की है। सिराज खाते में फिलहाल 718 रेटिंग अंक हैं। वह तीन पायदान ऊपर चढ़कर 12वें पर पहुंच गए हैं। 31 वर्षीय सिराज ने अहमदाबाद टेस्ट में कुल सात विकेट चटकाए। भारतीय टीम ने यह मैच एक पारी और 140 रनों से अपने नाम किया।

रैंकिंग के राजा रवींद्र जडेजा

जडेजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 31वें से छह स्थान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर पहुँच गए हैं, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट में तीन शतक जड़ने वालों में से एक थे. यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत शीर्ष दस में शामिल केवल दो भारतीय क्रिकेटर हैं, जो क्रमशः 7वें और 8वें स्थान पर हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल 722 रेटिंग अंकों के साथ 13वें स्थान पर हैं.

ये भी पढ़े-

रोहित-विराट को संन्यास के लिए किया मजबूर…गंभीर पर भड़के मनोज तिवारी

मोहम्मद सिराज ने भी किया कमाल

वहीं बात करें मोहम्मद सिराज के बारे में तो, पहले टेस्ट की दोनों पारियों में कुल सात विकेट लेने के बाद सिराज ने तीन स्थान की छलांग लगाई है और करियर की बेस्ट 12वीं पोजीशन हासिल की है। यह पहली बार है जब उन्होंने 700 से अधिक रेटिंग पॉइंट्स का आंकड़ा पार किया है। सिराज दिन ब दिन खुद के प्रदर्शन को कमाल कर करते जा रहे हैं।

ये भी पढ़े-

Prithvi Shaw फिर विवादों में; बैट उठाकर खिलाड़ी पर… जाने क्या है मामला?

भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों में के.एल. राहुल और ध्रुव जुरेल शामिल हैं, जिन्होंने शतक जड़ने के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में प्रगति की है. राहुल चार स्थान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर और जुरेल अपने पहले टेस्ट शतक के बाद 20 स्थान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर आ गए हैं.

 

 

Back to top button