‘कमाल की फिल्म…’, Kantara Chapter 1 को लेकर दिव्या ने दी ऋषभ शेट्टी को बधाई

Kantara Chapter 1: सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी ऋषभ शेट्टी की इस उपलब्धि की जमकर तारीफ की।

Kantara Chapter 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Diyva Dutta) ने आज ‘कांतारा चैप्टर 1’ के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की तारीफ के पुल बांधे। दिव्या ने ऋषभ के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की और साथ ही एक भावुक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने ऋषभ के समर्पण, बहुमुखी प्रतिभा और हर प्रोजेक्ट के प्रति जुनून की सराहना की।

‘चमकते रहो मेरे दोस्त…’,

आज 8 अक्तूबर बुधवार को दिव्या ने ऋषभ के साथ एक शानदार सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की। इस सेल्फी में दिव्या और ऋषभ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी के साथ दिव्या ने कैप्शन में लिखा, ‘बधाई हो @rishabshettyofficial, शानदार फिल्म #kantara के लिए! एक अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में आपकी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध हूं। यह फिल्म देखने लायक है। थिएटर में हाउसफुल का नजारा देखकर खुशी हुई। चमकते रहो मेरे दोस्त।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)

 

साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार

2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली। दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार कर दिया है।

‘कांतारा चैप्टर-1’ 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। ‘कांतारा चैप्टर-1’ में ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ मुख्य किरदार निभाया, बल्कि निर्देशन और लेखन की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाली, जबकि विजय किरगंडुर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे शानदार कलाकारों ने कहानी को और भी रोमांचक बनाया है।

ये भी पढ़े-

शाहरुख खान और नेटफ्लिक्स को HC का समन, समीर वानखेड़े ने किया था मुकदमा

 ऋषभ शेट्टी की हो रही तारीफ

होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत बी. अजनीश लोकनाथ ने दिया है। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

ये भी पढ़े-

हिजाब में दीपिका तो लंबी दाढ़ी में रणवीर, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

‘कांतारा चैप्टर-1’ की कहानी, शानदार अभिनय और दमदार निर्देशन ने इसे एक सिनेमाई उत्सव बना दिया है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन कर रही है, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर रही है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।

ये भी पढ़े-

Ek Deewane Ki Diwaniyat : इश्क और जुनून से भरा ट्रेलर, दमदार डायलॉग्स की भरमार

Back to top button