
शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, GIFT Nifty में दिखी मजबूती…
Share Market: आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) में सकारात्मक शुरुआत की संभावना है। ग्लोबल संकेतों और गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में तेजी को देखते हुए शुरुआती रुख पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। सुबह करीब सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी 65.50 अंकों या 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 25,158 पर ट्रेड कर रहा था।
हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आज का कारोबार सतर्क और सीमित दायरे में रह सकता है। पिछले सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स की चार दिनों की तेजी थम गई थी। वहीं निवेशकों का ध्यान अब आगामी तिमाही नतीजों, आर्थिक आंकड़ों और त्योहारी सीजन की मांग पर केंद्रित है।
आज इन शेयरों पर रहेगी नजर
आज कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे (Q2 Results) पेश करने वाली हैं। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा इलेक्सी, जीएम ब्रुअरीज, ईम्को एलेकॉन (इंडिया), एरिस इंटरनेशनल, आशियाना इस्पात, अवसारा फाइनेंस, इवोक रेमेडीज और ट्राइटन कॉर्प शामिल हैं।
प्रमुख अपडेट्स:
-
Prestige Estates Projects: कंपनी का कलेक्शन 54% बढ़कर ₹4,212.8 करोड़ और सेल्स 50% बढ़कर ₹6,017.3 करोड़ हो गया है। सेल्स वॉल्यूम 47% बढ़ा, जबकि एवरेज रियलाइजेशन 8% बढ़कर ₹14,906 प्रति वर्ग फुट रही।
-
Senco Gold: पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 17.8% बढ़ा, जबकि दूसरी तिमाही में 6.5% की वृद्धि हुई। रिटेल कारोबार में 16% की वृद्धि और सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) 7.5% रही।
-
Container Corporation of India: कंपनी का कुल थ्रूपुट 10.5% बढ़कर 14.40 लाख TEU हो गया है। एक्सिम थ्रूपुट 8.7% और घरेलू थ्रूपुट 16.67% बढ़ा।
-
Saatvik Green Energy: कंपनी का प्रॉफिट 459.3% उछलकर ₹118.8 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 272.3% बढ़कर ₹915.7 करोड़ रहा।
-
IRB Invit Fund: कंपनी ने ₹62.69 प्रति यूनिट के फ्लोर प्राइस के साथ लगभग ₹3,000 करोड़ के QIP लॉन्च की घोषणा की है।
-
GR Infraprojects: कंपनी को झारखंड राजमार्ग प्राधिकरण से ₹290.23 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना के लिए ऑर्डर मिला है।
-
Lupin: फार्मा कंपनी अमेरिका के फ्लोरिडा में नया दवा निर्माण संयंत्र (मैन्युफैक्चरिंग प्लांट) स्थापित करेगी।
-
Escorts Kubota: कंपनी हरियाणा में अपनी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग और R&D यूनिट्स में 2031 तक ₹2,000 करोड़ का निवेश करेगी।
-
Coal India & IRCON International: कोल इंडिया ने रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए इरकॉन इंटरनेशनल के साथ समझौता किया है।
बाजार की दिशा पर नजर
विश्लेषकों के मुताबिक, आज बाजार में हल्की बढ़त के साथ सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है। निवेशक फिलहाल प्रमुख आईटी कंपनियों के नतीजों और त्योहारी मांग से जुड़े रुझानों पर नजर रखेंगे।
डिस्क्लेमर (Disclaimer):यह रिपोर्ट केवल सूचनात्मक उद्देश्य (Informational Purpose) के लिए तैयार की गई है। इसमें दिए गए किसी भी डेटा, अनुमान या राय को निवेश सलाह (Investment Advice) के रूप में न लें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।





