Karva Chauth पर प्रियंका चोपड़ा ने रचाई मेहंदी, शुरू की करवाचौथ की तैयारियां

Priyanka Chopra Flaunts Mehendi: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ करवाचौथ के त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने अपने हाथों में लगी निक के नाम की मेहंदी की झलक फैंस को दिखाई है।

Priyanka Chopra Flaunts Mehendi: प्रियंका चोपड़ा हर साल करवा चौथ धूमधाम से मनाती हैं। इस साल भी वह अपने पति निक जोनस के साथ इस त्योहार की तैयारियों में जुट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी करवा चौथ की तैयारियों की झलकियां साझा की हैं, जिसमें उन्होंने अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी फ्लॉन्ट की है। हर साल की ही तरह इस बार भी प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

प्रियंका ने लगाई निक के नाम की मेहंदी

प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं…” बता दें कि शिरीन चारनिया एक मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को मेहंदी लगाई है.प्रियंका कई बार बता चुकी हैं कि उनके पति निक जोनस भारतीय संस्कृति और उनके धर्म का पूरा सम्मान करते हैं.

Priyanka Chopra Jonas flaunts her Karva Chauth mehendi

Priyanka Chopra and daughter Malti Marie show their mehendi

आध्यात्मिक सोच पर प्रियंका का बयान

प्रियंका ने पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया था कि भले ही वह हिंदू परिवार से हैं और निक एक ईसाई पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन दोनों की आध्यात्मिक सोच एक जैसी है। उन्होंने कहा था, ‘धर्म सिर्फ ईश्वर तक पहुँचने का एक रास्ता है, हम दोनों उस ऊंची शक्ति में समान विश्वास रखते हैं।’ यही वजह है कि उनके रिश्ते में धर्म की जगह प्रेम और सम्मान ने जगह बनाई है।

निक और प्रियंका की शादी साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी. कपल ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी. साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए दोनों बेटी मालती के माता-पिता बने।
बता दें कि हाल ही में प्रियंका को मुंबई में बुलगारी ब्रांड के इवेंट में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने स्टाइलिश पर्पल लुक से सबका ध्यान खींचा था. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिलहाल निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आने वाली हैं.
Back to top button