‘राधे’ से Rajat Bedi का होने वाला था कमबैक, Salman Khan ने कर दिया था बाहर

Salman Removed Rajat Bedi from Radhe: रजत बेदी को 2021 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म राधे का ऑफर मिला था। वह अपने शानदार कमबैक की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सलमान खान ने उन्हें फिल्म से हटा दिया था।

Salman Removed Rajat Bedi from Radhe: सालों से कमबैक का इंतजार करने वाले फिर बैड्स ऑफ बॉलीवुड से लाइमलाइट में आए रजत बेदी (Rajat Bedi) का पुराना इंटरव्यू चर्चा में है। इसमें उन्होंने बताया था कि राधे फिल्म के लिए उनका सिलेक्शन हो गया था। रजत को लगा था कि लंबे समय के गैप के बाद बढ़िया कमबैक मिलेगा। वह सलमान के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड थे लेकिन उनका डील-डौल देखकर सलमान ने मूवी से हटा दिया था। सलमान ने वादा किया था कि इससे बेहतर कमबैक देंगे।

राधे से कमबैक करने वाले थे रजत बेदी

रेडिट पर रजत बेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह राधे मूवी से निकाले जाने पर बात करते हुए नजर आए। वीडियो में एक्टर ने कहा, “मैंने राधे का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया था। मुझे मुकेश छाबरा के ऑफिस से फोन आया कि आप राधे के लिए चुन लिए गए हैं। मैं खुशी-खुशी फिल्म के राइटर से मिला। वो भी बहुत खुश थे। राधे से मुझे लगा बहुत बढ़िया कमबैक मिल जाएगा। बहुत बढ़िया प्रोजेक्ट और खासकर भाई के साथ काम करना तो सबकी इच्छा है।”

ये भी पढ़े-

Karva Chauth पर प्रियंका चोपड़ा ने रचाई मेहंदी, शुरू की करवाचौथ की तैयारियां

रजत बेदी ने कहा, ‘भाई ने मुझे बुलाया। जब भाई को पता लगा की रजत वो रोल करने वाला है तब भाई ने मुझे कहा, रजत तू इंतजार कर थोड़ा सा। मैं तुझे खुद ऐसा कमबैक व्हीकल दूंगा, जो राधे से बेहतर होगा। जब भाई ने मुझे बोला तो मैं चुप रह गया। उन्होंने कहा कि रजत तेरी हाइट, बॉडी और पर्सनालिटी अच्छी है और जिस तरह तूने खुद को मेन्टेन किया है वो बेहद शानदार है। इसलिए तू इतंजार कर, मैं खुद तुझे एक धांसू कमबैक करने का मौके दूंगा। मेरे ऐसा था कि भाई को कौन मना कर सकता है।’

ये भी पढ़े-

कमाल की फिल्म…’, Kantara Chapter 1 को लेकर दिव्या ने दी ऋषभ शेट्टी को बधाई

 

 

Back to top button