रोहित-कोहली का 2027 वर्ल्ड कप खेलना तय… , शुभमन ग‍िल ने अटकलों पर लगाया विराम

Virat Kohli and Rohit Sharma: भारत के नए ODI कप्तान शुभमन गिल ने भरोसा दिलाया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह टीम का हिस्सा हैं.

Virat Kohli and Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले एक बड़ा खुलासा किया है। रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभालने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि रोहित और विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय करियर शायद अपने अंतिम चरण में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ उनकी आखिरी हो सकती है। चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने भी 2027 ODI विश्व कप में इन दोनों की भागीदारी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

‘मैं रोहित भाई के धैर्य को आत्मसात करना चाहता हूं’

शुभमन गिल से जब शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले उनकी भूमिका बढ़ाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘रोहित भाई का धैर्य और उन्होंने टीम में जो दोस्ती कायम की है. मैं उसे आत्मसात करना चाहता हूं.’ गिल ने रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाने की कोशिश की, जो दोनों अब केवल एकदिवसीय प्रारूप में ही उपलब्ध हैं. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले लिया है.

ODI वर्ल्ड कप के दृष्टिकोण से यह एक सकारात्मक संदेश है. युवा कप्तान शुभमन गिल ने यह भरोसा दिलाया कि टीम में अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन बनाए रखा जाएगा. इससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा और टीम का प्रदर्शन भी बेहतर होगा।

ये भी पढ़े-

MS Dhoni बनने जा रहे पायलट, लेकिन नहीं उड़ा पाएंगे प्लेन…

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने गुरुवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में आस्ट्रेलिया दौरे से इस प्रारूप की कमान संभालने पर अपने पूर्ववर्ती रोहित शर्मा की तरह ड्रेसिंग रूम में शांत माहौल बनाए रखने की कोशिश करेंगे. पहले ही भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे 25 वर्षीय गिल 19 से 25 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाली तीन मैचों की सीरीज के साथ अपनी वनडे कप्तानी की शुरुआत करेंगे.

ये भी पढ़े-

ICC Test Rankings: भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम, सिराज और जडेजा ने किया धमाका

 

Back to top button