IND vs WI 2nd Test: लंच ब्रेक तक भारत ने खोया विकेट, अर्धशतक के करीब यशस्वी

IND vs WI 2nd Test: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

IND vs WI 2nd Test: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार (10 अक्टूबर) को खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले दिन लंच ब्रेक तक 28 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 40 और साई सुदर्शन 16 रन बनाकर क्रीज पर। 36 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। जोमैल वारिकान को विकेट मिला।

राहुल आउट, अर्धशतक के करीब यशस्वी

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को पहला झटका लग गया है। राहुल ने वारिकेन की गेंद को निकलकर मारने का प्रयास किया लेकिन गेंद ज्यादा स्पिन हो गई और विकेटकीपर ने राहुल को स्टम्प कर दिया। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने पैर जमा लिए हैं और आसानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

पहले दिन का लंच ब्रेक

भारत ने पहले दिन लंच ब्रेक तक 28 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 40 और साई सुदर्शन 16 रन बनाकर क्रीज पर। 36 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। जोमैल वारिकान को विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, तेगनरायम चंद्रपॉल, एलिक एथनाज, शाई होप, रस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियर, एंडरसन फिलिप, जायडन सील्स।

ये भी पढ़े-

रोहित-कोहली का 2027 वर्ल्ड कप खेलना तय… , शुभमन ग‍िल ने अटकलों पर लगाया विराम

टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में बुमराह को इस मैच में आराम मिल सकता है ताकि वह अगले दौरे से पहले ज्यादा वर्कलोड का शिकार न हों।

MS Dhoni बनने जा रहे पायलट, लेकिन नहीं उड़ा पाएंगे प्लेन…

 

 

 

Back to top button