धार्मिक उत्सव के दौरान नागरिकों पर हवाई हमले… संयुक्त राष्ट्र ने की म्यांमार सेना की निंदा

Myanmar Attack: म्यांमार के Sagaing Region में एक धार्मिक उत्सव के दौरान सेना द्वारा किए गए कथित हवाई हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 47 से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला सागाइंग के चाउंग यू कस्बे में तब हुआ जब बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एक पारंपरिक धार्मिक उत्सव में भाग लेने के लिए एकत्र हुए थे।

चश्मदीदों के मुताबिक, एक मोटर पैराग्लाइडर से भीड़ पर दो बम गिराए गए, जिससे भारी तबाही मच गई।

संयुक्त राष्ट्र की कड़ी प्रतिक्रिया
United Nations ने इस हमले को “अंधाधुंध” बताते हुए कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र जिनेवा ने अपने ‘X’ हैंडल पर लिखा, “म्यांमार में धार्मिक उत्सव के दौरान हुए एक हवाई हमले में बच्चों समेत कम से कम 24 नागरिक मारे गए। नागरिकों को निशाना बनाना अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।”
महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “अगर इस घटना की पुष्टि होती है तो यह म्यांमार में नागरिकों पर हो रहे अंधाधुंध हमलों की एक और कड़ी होगी। हवाई हथियारों का अंधाधुंध इस्तेमाल अस्वीकार्य है।”

सबसे प्रभावित क्षेत्रों में सागाइंग
फरवरी 2021 में 2021 Myanmar coup d’état के बाद से सागाइंग क्षेत्र हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में गिना जाता है। इस सैन्य तख्तापलट के दौरान लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को हटा दिया गया था और Win Myint व Aung San Suu Kyi को हिरासत में लिया गया था। इस क्षेत्र में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार मार्च से मई 2025 के बीच यहां 108 से अधिक हमलों में कम से कम 89 लोगों की जान गई है।

यह भी पढ़ें…

फ्रांस में राजनीतिक संकट… नए पीएम लेकोर्नू का इस्तीफा, मैक्रों की बढ़ीं मुश्किलें

OHCHR की चेतावनी
Office of the United Nations High Commissioner for Human Rights (OHCHR) ने चेतावनी दी है कि सेना नागरिक आबादी और आपदा प्रभावित क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए पैरामोटर रणनीति का इस्तेमाल कर रही है, जिसमें 120 मिमी मोर्टार राउंड तैनात किए जा रहे हैं। ये हमले अप्रैल और मई में घोषित अस्थायी युद्धविराम के बावजूद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें…

बांग्लादेश में सामूहिक बलात्कार के विरोध में हिंसा; 3 आदिवासी की मौत, सैकड़ों घायल

संयुक्त राष्ट्र की मांगें
संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार में हिंसा को तुरंत खत्म करने, युद्ध अपराधों के लिए जवाबदेही तय करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई है। संगठन ने संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से अंतर्राष्ट्रीय मानवीय और मानवाधिकार कानूनों का पालन करने का भी आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें…

बेइज्जती के बाद ‘महानता’ की तारीफ… जानें व्हाइट हाउस में ट्रंप-शहबाज मुलाकात का सच

Back to top button