
Bollywood डबल स्टैंडर्ड्स पर Deepika Padukone का कमेंट, विवाद पर तोड़ी चुप्पी…
Deepika Padukone: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने ऊपर लगे 8 घंटे की शिफ्ट वाले विवाद पर फाइनली चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि मेल एक्टर्स पिछले कई सालों से ऐसा करते आए हैं।
Deepika Padukone: दीपिका कुछ समय पहले ही संदीप वांगा रेड्डी की ‘स्पिरिट’ और प्रभास स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर हो चुकी हैं।फिल्मों के अलावा पिछले कुछ समय से वो अपने 8 घंटे की शिफ्ट वाले बयान को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। अब उन्होंने वर्किंग आवर कि डिमांड को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ के मौके पर दीपिका पादुकोण मध्य प्रदेश पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने फाउंडेशन ‘लिव लव लाफ’ के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया। यहां उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया।
8 घंटे शिफ्ट विवाद पर दीपिका
दीपिका पादुकोण पर कई आरोप लगे थे. कई लोगों ने उनकी डिमांड्स को ‘अनप्रोफेशनल’ करार दिया था. अब एक्ट्रेस ने काफी समय बाद अपने ऊपर लगने वाले सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है. CNN-TV18 संग बातचीत में दीपिका ने इंडस्ट्री के ‘दोगलेपन’ पर कहा, ‘एक औरत होने के नाते अगर ये दबाव डालने जैसा लगता है, तो ऐसा ही सही. लेकिन ये कोई सीक्रेट नहीं है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार, मेल सुपरस्टार, सालों से 8 घंटे काम कर रहे हैं और ये कभी सुर्खियों में नहीं आया.’
ये भी पढ़े-
कमाल की फिल्म…’, Kantara Chapter 1 को लेकर दिव्या ने दी ऋषभ शेट्टी को बधाई
कई स्टार्स करते हैं 8 घंटे काम
दीपिका ने कहा, ‘मैं नाम नहीं लेना चाहती हूं जिससे बड़ा मुद्दा बने। लेकिन यह सब जानते हैं कि मेल एक्टर्स कई सालों से 1 दिन में 8 घंटे काम करते हैं। कई सोमवार से शुक्रवार तक 8 घंटे काम करते हैं और वीकेंड पर काम नहीं करते हैं।’
ये भी पढ़े-
Karva Chauth पर प्रियंका चोपड़ा ने रचाई मेहंदी, शुरू की करवाचौथ की तैयारियां
मैं चुपचाप लड़ती हूं अपनी लड़ाई
दीपिका ने यह भी कहा, ‘मैंने यह कई लेवल पर किया है और मेरे लिए नया नहीं है। मुझे लगता है कि जहां तक पेमेंट का सवाल है, आप जानते हैं कि मुझे आपके साथ आने वाली हर चीज से निपटना पड़ा है। मुझे नहीं पता इसे क्या कहेंगे लेकिन मैं उनमें से हूं जिसने अपनी लड़ाई साइलेंटली लड़ी है और कभी-कभी अजीब वजहों से वो पब्लिक में आ जाती है।’
ये भी पढ़े-
राधे’ से Rajat Bedi का होने वाला था कमबैक, Salman Khan ने कर दिया था बाहर





