मालिक के लाखों का कैश लेकर कर्मचारी फरार… Delhi Police ने 72 घंटे में की बरामदगी

New Delhi News : मोती नगर थाना क्षेत्र में मालिक के 18.25 लाख रुपये लेकर फरार हुए कर्मचारी को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 17.65 लाख रुपये कैश बरामद कर लिए गए हैं। मामला 6 अक्टूबर का है, जब Gurugram निवासी अजय सतीजा ने Moti Nagar थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

क्या है पूरा मामला
अजय सतीजा रामा रोड औद्योगिक क्षेत्र में “केमिकल सेंटर” नाम से ऑफिस चलाते हैं। 3 अक्टूबर को उन्होंने अपने कर्मचारी संदीप कुमार सिंह को 18.25 लाख रुपये देकर भाई के Ashok Vihar स्थित घर भेजा था। लेकिन संदीप न तो वहां पहुंचा और न ही ऑफिस लौटा। उसका मोबाइल भी बंद मिला।

संदीप पिछले 15 साल से कंपनी में कैश संभालने और जमा करने का काम करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोती नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच एएसआई दीपक सैनी को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें…

Arvind Kejriwal को नया सरकारी बंगला अलॉट, HC ने दिया निर्देश

हरकत में आई दिल्ली पुलिस
इंस्पेक्टर वरुण दलाल के नेतृत्व और एसीपी शिवम के पर्यवेक्षण में एक टीम बनाई गई। आरोपी संदीप (38) के गृहनगर Firozabad और दिल्ली के Harsh Vihar पते की खुफिया जानकारी जुटाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने हर्ष विहार स्थित गगन सिनेमा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में संदीप ने बताया कि उसने रकम घर पर काले बैग में छिपाई थी। पुलिस ने आरोपी के घर से 17,65,500 रुपये बरामद कर लिए।

यह भी पढ़ें…

‘छाती पीटने के बजाए क्रिकेट पर ध्यान दो’ कांग्रेस नेता सिंघवी ने दी पाकिस्तान को नसीहत

अधिकारियों ने किया टीम की सराहना
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल आरोपी पकड़ा गया बल्कि चोरी की गई राशि का अधिकांश हिस्सा भी बरामद हो गया। पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त शरद भास्कर ने इस सफलता पर टीम की सराहना की और कहा कि “इस तरह की पेशेवर कार्रवाई से अपराधियों को स्पष्ट संदेश जाता है कि कानून से बच पाना मुश्किल है।”

यह भी पढ़ें…

MBBS छात्रा को नशीली दवा पीला कर दोस्त ने बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर किया शोषण

 

 

Back to top button