अब इस एक्ट्रेस के प्यार मे हार्दिक पांड्या! एयरपोर्ट पर हाथ थामे दिखा कपल

Hardik Pandaya- Mahieka Sharma: नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद हार्दिक पांड्या को लग रहा है फिर से प्यार मिल गया है. वे बीती रात अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।

Hardik Pandaya- Mahieka Sharma: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 2024 में नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद उनकी लव लाइफ चर्चा का विषय रही. पहले उनकी डेटिंग की अफवाहें सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ थीं, जो अपने हिट गाने “बॉम डिग्गी” के लिए जानी जाती हैं. अब हार्दिक मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिश्ते में हैं और हाल ही में उनके नए रिश्ते की खबरें सामने आईं. शुक्रवार सुबह, हार्दिक ने मुंबई हवाई अड्डे पर माहिका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया.

कौन है महिका शर्मा?

24 साल की माहिका ने दिल्ली, गुजरात और अमेरिका में पढ़ाई की है. वह सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट और योग प्रशिक्षक हैं. उन्होंने फिल्मों, विज्ञापनों और म्यूज़िक वीडियो में काम किया है, जिसमें रैपर रागा का एक वीडियो और ऑस्कर विजेता निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइंसीडल की डॉक्यूमेंट्री “इंटू द डस्क” शामिल है. माहिका ने ओमंग कुमार की फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” (2019) में भी छोटी भूमिका निभाई थी. उनके 41.2 हजार इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में अभिनेता अर्जुन कपूर भी शामिल हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

हालांकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है, लेकिन अफवाहों के बीच अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस में उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी. शुक्रवार 10 अक्टूबर को तड़के उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. हार्दिक ने माहिका को आगे जाने दिया और वह पैपराजी के सामने फोटो के लिए नहीं रूके.

पंड्या को हाल में माहिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है जिससे दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरों को बल मिला है.

ये भी पढ़े-

IND vs WI 2nd Test: लंच ब्रेक तक भारत ने खोया विकेट, अर्धशतक के करीब यशस्वी

Back to top button