
ऑस्ट्रेलिया में राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती
Rajnath Singh Australia Visit: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर Australia पहुंचे हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने के लिए कई अहम बैठकें कीं।
शुक्रवार 10 अक्टूबर को रक्षा मंत्री ने Sydney में ऐतिहासिक नौसैनिक सुविधा HMAS Kuttabul का दौरा किया।
Visited the historic and strategic naval facility HMAS Kuttabul in Sydney today. Was familiarized with the impressive facilities at Sydney harbour onboard Admiral Hudson. Both countries stand to benefit from deepening India-Australia naval collaboration and coordinated maritime… pic.twitter.com/cofnw2fyff
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 10, 2025
कैनबरा में हुई अहम द्विपक्षीय बैठक
9 अक्टूबर को Canberra में राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति जताई और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए सहयोग बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
वोंग ने ऑस्ट्रेलियाई समाज में भारतीय प्रवासियों के अहम योगदान की सराहना की और कहा कि दोनों देशों के मूल्य और दृष्टिकोण आपस में गहराई से जुड़े हैं।
दोस्ती बढ़ाने पर जोर
बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती दोस्ती पर जोर दिया. वोंग ने ऑस्ट्रेलियाई समाज में जीवंत भारतीय प्रवासियों के अहम योगदान की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश भौगोलिक रूप से दूर होने के बावजूद, उनके नजरिये और वैल्यूज एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.
Had a good meeting with Australia’s Foreign Minister Ms Penny Wong in Canberra. pic.twitter.com/cO7XP95sDO
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 9, 2025
ऑस्ट्रेलियाई संसद में विशेष स्वागत
राजनाथ सिंह का ऑस्ट्रेलियाई संसद में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संसद के अध्यक्ष मिल्टन डिक ने उन्हें विशेष अतिथि के रूप में संबोधित किया। प्रधानमंत्री Anthony Albanese सहित कई ऑस्ट्रेलियाई सांसदों ने उनसे मुलाकात की और आपसी संबंधों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री अल्बनीज और रक्षा मंत्री मार्लेस से मुलाकात
यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री Richard Marles के निमंत्रण पर हुई। राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और मार्लेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इन बैठकों में रक्षा सहयोग को और व्यापक करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता एवं सुरक्षा पर गहन चर्चा हुई।
Excellent meeting with the Prime Minister of Australia Hon Anthony Albanese in Canberra. He fondly recalled his deep association with India. I am confident that India-Australia bilateral relationship will continue to grow deeper and stronger. @AlboMP pic.twitter.com/nVt7ZLYLCb
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 9, 2025
पीएम अल्बनीज ने सोशल मीडिया पर लिखा — “ऑस्ट्रेलिया और भारत की रक्षा साझेदारी भरोसे, साझा हितों और एक सुरक्षित व समृद्ध हिंद-प्रशांत के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर खुशी हुई।”
Australia and India’s defence partnership keeps getting stronger – built on trust, shared interests and a commitment to a peaceful, secure and prosperous Indo-Pacific.
Great to meet with the Indian Defence Minister Rajnath Singh on his first trip to Australia for the Inaugural… pic.twitter.com/k2eN2oUBBW
— Anthony Albanese (@AlboMP) October 9, 2025





