
PM Modi ने किसानों के लिए लॉन्च की दो नई योजनाएं, प्रधानमंत्री का दावा… कृषि निर्यात हुआ दोगुना
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किसानों के लिए दो नई योजनाओं ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं भारत के किसानों का भाग्य बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
कृषि क्षेत्र में उपलब्धियां
पीएम मोदी ने बताया कि बीते 11 वर्षों में भारत का कृषि निर्यात करीब-करीब दोगुना हो गया है। अनाज उत्पादन 900 लाख मीट्रिक टन से अधिक बढ़ा और फल तथा सब्जियों का उत्पादन 640 लाख मीट्रिक टन से ऊपर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि बीज से लेकर बाजार तक कई सुधार किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप:
- भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर एक है।
- मछली उत्पादन में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
- शहद उत्पादन 2014 की तुलना में दोगुना हो गया।
- 6 बड़ी फर्टिलाइजर फैक्ट्रियां बनाई गईं।
- 25 करोड़ से अधिक किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड दिए गए।
- 100 लाख हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई की सुविधा पहुंची।
- पीएम फसल बीमा योजना से करीब 2 लाख करोड़ रुपए किसानों को क्लेम के रूप में मिल चुके हैं।
- 10,000 से अधिक किसान उत्पादक संघ (FPO) बने।
यह भी पढ़ें…
शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, GIFT Nifty में दिखी मजबूती…
योजनाओं का बजट और उद्देश्य
पीएम मोदी ने कहा कि इन योजनाओं पर सरकार करीब 35,000 करोड़ रुपए खर्च करने वाली है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना आकांक्षी जिला योजना की सफलता से प्रेरित है और इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में समग्र सुधार लाना है।
यह भी पढ़ें…
विश्व कपास दिवस: गिरिराज सिंह ने किसानों की मेहनत और जलवायु चेतना पर दिया जोर
आकांक्षी जिलों की भूमिका
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वंचितों और पिछड़ों को प्राथमिकता मिलती है, तो परिणाम बेहतर आते हैं। आकांक्षी जिलों में माता मृत्यु दर घटी है, बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा स्तर सुधरा है और ये जिले विभिन्न पैरामीटर्स में अन्य जिलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि खेती और किसान हमेशा भारत की विकास यात्रा का प्रमुख हिस्सा रहे हैं और उन्हें बदलते समय के साथ सरकार का पूरा सहयोग मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें…





