दिवाली और छठ पूजा पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत… रेलवे चलाएगा 763 पूजा स्पेशल ट्रेनें

Chhath Special Trains: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Indian Railways ने बड़ी घोषणा की है। रेलवे दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 763 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जो कुल 10,782 ट्रिप्स करेंगी। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारों पर घर जाने वाले लाखों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

दिवाली और छठ पूजा पर चलेंगी रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, क्योंकि उच्च घनत्व वाले रूट्स पर क्षमता में काफी वृद्धि की गई है। इसके अलावा 150 अतिरिक्त ट्रेनें यानी करीब 2,000 सेवाएं अनारक्षित श्रेणी में भी चलाई जाएंगी। इस तरह कुल मिलाकर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेन सेवाएं इस वर्ष चलाई जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुछ ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं जबकि बाकी आने वाले दिनों में मांग के अनुसार शुरू की जाएंगी। इन ट्रेनों को दैनिक और साप्ताहिक आधार पर चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को अधिक विकल्प मिल सके।

रेलवे जोनवार ट्रिप्स का वितरण
रेल मंत्रालय के मुताबिक, सबसे ज्यादा ट्रिप्स नॉर्दर्न रेलवे और ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा संचालित की जाएंगी। नॉर्दर्न रेलवे 52 ट्रेनों से 1,925 ट्रिप और ईस्ट सेंट्रल रेलवे 74 ट्रेनों से 1,324 ट्रिप लगाएगा। सेंट्रल रेलवे 68 ट्रेनों के जरिए 1,299 ट्रिप लगाएगा। इसके अलावा साउथ सेंट्रल रेलवे 1,015 ट्रिप, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 942 ट्रिप और वेस्टर्न रेलवे 1,198 ट्रिप संचालित करेगी। वहीं, ईस्टर्न रेलवे, साउथ ईस्टर्न रेलवे और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे मिलकर 900 से अधिक ट्रिप चलाएंगी।

त्योहारों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होती है, इसलिए इन इलाकों में सेवाओं को प्राथमिकता दी गई है।

यह भी पढ़ें…

भारत-अमेरिका संबंधों में नई ऊर्जा… जयशंकर और सर्जियो गोर की रणनीतिक बैठक

आरक्षित और अनारक्षित कोचों की सुविधा
त्योहारों में सभी वर्गों के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे इन ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के कोच लगाएगा। यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें…

‘आपने पदक नहीं, हमारा दिल जीता है’; पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक सफलता पर बोले डॉ. मनसुख

कुछ प्रमुख पूजा स्पेशल ट्रेनें
फिलहाल कई पूजा स्पेशल ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं, जिनमें पूरी–पटना, भुवनेश्वर–यशवंतपुर, झाझा–दानापुर, हावड़ा–रक्सौल, कानपुर सेंट्रल–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, चारलापल्ली–नाहरलागुन और गोरखपुर–आसनसोल जैसी सेवाएं शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम में टिकट बुक करें और समय से पहले स्टेशन पहुंचें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रेनों की अद्यतन जानकारी IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें…

तालिबान में महिला पत्रकारों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘नो एंट्री’ पर मचा बवाल, मुतक्की ने दी सफाई

Back to top button